किसानों से वाल्मीकि समाज को लड़ाने की साजिश कामयाब नहीं होने देंगे: भारतीय वाल्मीकि संघ

July 5, 2021

किसानों से वाल्मीकि समाज को लड़ाने की साजिश कामयाब नहीं होने देंगे: भारतीय वाल्मीकि संघ

किसानों और वाल्मीकि समाज को लड़ाना संभव नहीं: राकेश टिकैत

घर से निकलते ही वाल्मीकि समाज के व्यक्ति के मिलने को आज भी शुभ माना जाता है

गाजियाबाद  रवि पथ :

केगाजीपुर बॉर्डर पर सोमवार को वाल्मीकि किसान पंचायत का आयोजन वाल्मीकि समाज की ओर से किया गया। इसमें कई सफाई कर्मचारी संगठन व सामाजिक संगठनों ने भाग लिया।
मंच को संबोधित करते हुए शिवराम सिंह ने कहा कि वाल्मीकि समाज हमेशा से किसान के साथ रहा है किसान कमेरे को कभी लड़ाया नहीं जा सकता । भाजपा और आरएसएस के षड्यंत्र को हम कामयाब नहीं होने देंगे। हम तन मन धन से ही नहीं बल्कि बल से भी किसान आंदोलन के साथ हैं। इस मौके पर चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि हमारे पहले के बयान को देखा जाना भी आवश्यक है। हमने कहा है कि घर के सामने वाल्मीकि की तस्वीर होनी चाहिए क्योंकि वाल्मीकि समाज के लोग अगर ना हों तो यह आपके घर और देश में गंदगी का अंबार लग जाएगा। 37 साल के संघर्ष में वाल्मीकि समाज की जहां भी आवश्यकता पड़ी वाल्मीकि समाज ने तन मन धन से हमारा साथ दिया। ऐसे समाज के साथ भला कैसे लड़ सकते हैं। हम शांति के पुजारी हैं। लड़ाने का काम भाजपा और आरएसएस के लोग करते हैं।
वाल्मीकि क्रांति दल के अध्यक्ष दीपक गंभीर ने कहा कि आज हमारे साथ बुलंदशहर जनपद के भी लोग आए हैं। अमित भी हमारा भाई है उसको बहकाया गया था। हमने उससे बात की है और वाल्मीकि समाज आपके साथ रहेगा। अखिल अखिल भारतीय किसान महासभा के अध्यक्ष रलधु सिंह मानसा ने कहा कि आज किसानों और मजदूरों पर हमले किए जा रहे हैं। बिल केवल किसानों के खिलाफ ही नहीं है मजदूर के भी खिलाफ हैं। सरकार ने श्रम कानून में बदलाव किए हैं। हड़ताल को भी गैरकानूनी घोषित करने के लिए सरकार बिल लाना चाहती है
पप्पू कॉलोनी सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से जितेंद्र टोंक में समर्थन पत्र देते हुए कहा कि हम पूर्णता किसान यूनियन के साथ हैं। जो लोग यह साजिश रच रहे हैं, हम उनके भी नजदीक रहते हैं। किसी भी ऐसी साजिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा ।

दिल्ली वाल्मीकि चौपाल से आए हरनाम सिंह ने कहा कि अगर किसानों को बदनाम करने और चढ़ाने का प्रयास किया गया तो दिल्ली का वाल्मीकि समाज प्रधानमंत्री के घर पर भी कूड़ा डालने का कार्य किया करेगा।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने कहा है कि वाल्मीकि समाज ने हमेशा सर्व खाप पंचायत के साथ मिलकर काम किया। यह बड़ी बहादुर बिरादरी है जिसके इतिहास में हजारों घटनाएं वर्णित हैं लेकिन इस समाज के इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई। तैमूर लंग से जब सभी बिरादरी लड़ीं उसमें धोरा वाल्मीकि ने साथियों के साथ बहादुरी का परिचय दिया और कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया।

आरएसएस और भाजपा शासित इस सरकार को देश निकाला देना होगा: स्वामी विवेक नाथ
चाणक्यपुरी वाल्मीकि मंदिर आश्रम दिल्ली से आए स्वामी विवेक नाथ ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आज तक हमें 70 सालों में हर किसी ने अपना मोहरा बनाया है और अब हमें अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए आरएसएस और भाजपा शासित इस सरकार को देश निकाला देना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय वाल्मीकि संघ की ललकार बाहर करो भाजपा सरकार। उन्होंने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि आठ महीने हो गए हैं और हमारा मजदूर किसान दिल्ली के चारों तरफ बॉर्डर पर हर मौसम की मार झेलते हुए इस तानाशाही सरकार की लाठी-डंडों और बल प्रयोग का सामना कर रहा है। परसों जिस तरह से हमारे वाल्मीकि समाज के एक व्यक्ति को सामने लाकर चाल खेली गई ऐसी घटनाओं से हमें होशियार रहते हुए अपने भाईचारे को बनाकर रखना होगा।

इस मौके पर संगठनों में मुख्य रूप से बालियान खाप के चौधरी संदीप वाल्मीकि, भारतीय वाल्मीकि संघ के अध्यक्ष अजय, राजेंद्र ढिल्लों दिल्ली वाल्मीकि चौपाल से स्वामी विवेक नाथ महाराज ,डॉक्टर ओपी सिंह वाल्मीकि रिटायर्ड आईएएस हरिनाम सिंह, शिवराम सिंह पूर्व अध्यक्ष दिल्ली एसटी एससी एसटी कमिशन वाल्मीकि क्रांति दल से दीपक गंभीर सहित सैकड़ों वाल्मीकि समाज के लोगों ने भाग लिया।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि हमारे पहले के बयान को देखा जाना भी आवश्यक है। हमने कहा है कि घर में सामने मेरे से वाल्मीकि की तस्वीर होनी चाहिए क्योंकि वाल्मीकि समाज के लोग अगर ना हो तो यह आपके घर और देश में गंदगी का अंबार लग जाएगा। वाल्मीकि समाज का करोना काल में दिया गया योगदान सराहनीय है जिसे भुलाया नहीं जा सकता। सिसौली में हर किसान पंचायत में वाल्मीकि समाज के लोग भंडारा लगाने का काम करते हैं। 37 साल के संघर्ष में वाल्मीकि समाज की जहां भी आवश्यकता पड़ी वाल्मीकि समाज ने तन मन धन से हमारा साथ दिया ऐसे समाज के साथ भला कैसे लड़ सकते हैं। हम शांति के पुजारी हैं। लड़ाने का काम भाजपा और आरएसएस के लोग करते हैं। गांधी के हत्यारों का मंदिर बनाने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। जिस पार्टी का जिस व्यक्ति का देश के निर्माण में कोई योगदान ना हो उसे देश से प्रेम नहीं हो सकता। वर्तमान सरकार का देश के निर्माण में कोई योगदान नहीं है इसीलिए तमाम संस्थानों को बेचा जा रहा है। किसान मजदूर गरीब को लूटा जा रहा है। अगर भारतीय जनता पार्टी वाल्मीकि समाज गरीब व्यक्तियों की इतनी शुभचिंतक है तो मैं कहना चाहता हूं कि समाज को सशक्त बनाए। देश के गरीबों को सशक्त बनाए। फ्री अनाज देने की बजाय उनकी खरीद की क्रय शक्ति बढ़ाएं, जिससे लोग खुद खरीद सकें। आज मैं पूरे वाल्मीकि समाज का अभिनंदन करता हूं जो दिल्ली उत्तर प्रदेश हरियाणा तमाम जगह से यहां पहुंचे हैं। आपका मैं शुक्रगुजार हूं। अगर आप का साथ मिला है तो अब सरकार के साथ जो लड़ाई है उसमें जीत निश्चित है।