शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलने की हम सबकी जिम्मेदारी-घनश्याम मेहर

March 23, 2021

शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलने की हम सबकी जिम्मेदारी-घनश्याम मेहर

कांग्रेस भवन में शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

 जिला पर्यवेक्षक व उप पर्यवेक्षक ने दूसरे दिन भी जानी कार्यकर्ताओं की राय

हिसार, 23 मार्च रवि पथ :

शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले, माँ भारती के वीर सपूत शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम हरि राजगुरु को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला हिसार के पर्यवेक्षक घनश्याम मेहर ने की। कार्यक्रम के दौरान जिला हिसार के नवनियुक्त पर्यवेक्षक घनश्याम मेहर, सह पर्यवेक्षक बलविन्द्र पुनिया, चौधरी जगन्नाथ पूर्व सदस्य लोक सेवा आयोग, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता बजरंग दास गर्ग, लाल बहादुर खोवाल सहित अन्य नेताओं ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक घनश्याम मेहर ने कहा कि जिन सपूतों ने अपने देश की खातिर प्राणों की आहुति दे दी। उनके दिखाए मार्गों पर चलना हम सभी की जिम्मेदारी बनती है व स्वतंत्रता सेनानियों के दिखाए पथ पर चलेंगे तो देश प्रगति करेगा। कांग्रेस पार्टी के वीर बांकुरों ने अपनी खून का बलिदान देकर आजादी की लड़ाई में योगदान दिया है।
सह पर्यवेक्षक बलविन्द्र पूनिया ने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु सुखदेव के बलिदान की बदौलत आज आजाद देश के वासी है। हमें उनके द्वारा देश उत्थान में किए गए कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए और उन्हें याद करते हुए कहा कि देश पर मर मिटने वाले भारत मां के वीर सपूतों की कुर्बानियों को भूलाया नहीं जा सकता। उन्हें हमारी ओर से सच्ची श्रृद्धांजलि यही है कि हम अपने समाज देश हित के कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते रहें। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता बजरंग दास गर्ग ने कहा कि आज भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहादत दिवस को अनेकों वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन बड़ी संख्या में लोग आज भी इन शहीदों से लगाव रखते हैं। उनके आदर्शों और विचारों के प्रति अभी भी अपरिचय की स्थिति बनी हुई है। भगत सिंह ने कहा था कि ये लोग मेरे शरीर को मार सकते है, लेकिन मेरे विचारों को नहीं। आने वाली पीढ़ी मेरे विचारों को अपनाएगी। आज के दौर में शहीदों की विरासत को जानना बहुत जरूरी है। कांग्रेस नेता व हरियाणा लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव सिंह को फांसी की सजा दी गई थी। इस दिन हम सब को उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजली देते हुए उनके बताए रास्तों पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह ने इच्छा जताई थी कि देश जब आजाद हो तो देश के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू बनें। उनकी यह इच्छा पूरी हुई और आदरणीय जवाहरलाल नेहरू ने पहले प्रधानमंत्री के तौर पर देश का एक नई दिशा दिखाने का काम किया।


-दूसरे दिन भी जानी कार्यकर्ताओं की राय
श्रद्धांजलि सभा के उपरांत जिला पर्यवेक्षक राजस्थान विधायक घनश्याम मेहर व उप पर्यवेक्षक बलविंदर पूनिया अंबाला ने लगातार दूसरे दिन पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उनके विचार जाने और पार्टी को मजबूत करने के लिए विस्तृत चर्चा की। पर्यवेक्षक घनश्याम मेहर ने कहा कि हम सबको देश हित में कांग्रेस पार्टी को ओर ज्यादा मजबूत करने की जरूरत है। कोई भी कांग्रेस का कार्यकर्ता उनसे कभी भी मिल सकता है। उन्होंने कहा की पार्टी की तरफ से सोनिया गांधी, राष्ट्रीय युवा नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी बढ़ेरा ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वे उसका अच्छे ढंग से निर्वहन व पालना कर रहे हैं और पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करूंगा और शीर्ष नेतृत्व ने मेरी जो जिम्मेवारी लगाई है उसे मैं ईमानदारी पूर्वक निभाऊंगा। हिसार ही नहीं पूरे हरियाणा में कांग्रेस पार्टी काफी मजबूत है। जो प्रदेश के हर नागरिकों के हित की लड़ाई लड़ रही है। पर्यवेक्षक मेहर ने आज सभी कार्यकर्ताओं को युवा नेता राहुल गांधी जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी जी का संदेश सभी को दिया तथा कांग्रेस संगठन के बारे में सभी से चर्चा की व उनके विचार जाने।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर चौधरी जगन्नाथ पूर्व सदस्य लोक सेवा आयोग, भूपेन्द्र गंगवा पूर्व प्रत्याशी बरवाला, रामनिवास राड़ा पूर्व प्रत्याशी हिसार, ओ पी पंघाल पूर्व प्रत्याशी हांसी, अशवनी शर्मा प्रवक्ता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी, मुकेश सैनी प्रवक्ता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी, तेलुराम जांगड़ा पूर्व सदस्य पिछड़ा आयोग, एडवोकेट कमल शहरावत प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस, सुशील शर्मा पार्षद प्रतिनिधि वार्ड नं. 20, सुभाष गोदारा, राममेहर घिराय, दलजीत पंघाल, एडवोकेट कुलवंत सैनी, प्रेम कुमार, वरुण शर्मा पूर्व जिला महासचिव व्यापार प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस नेता कपिल सैनी, साधु राम, राजेन्द्र चांगिया, दिवान सिंह, रोहताश, अनुपाल भुक्कल, सुरेंद्र कुमार, गौरव टुटेजा, सुकेन्द्र कुमार, सोमबीर पंघाल, जगदीश बिश्नोई, पूर्ण सिंह डॉ. रघुबीर, कर्ण सिंह, जगदीश जानी, भीमसैन मित्तल, कुम्हार महासभा के प्रधान शेर सिंह, जगदीश बिश्रोई, जगदीश ज्यााणी, प्रेम जांगड़ा, भीम सिंह उकलाना, राजेश भूटानी, राजेश उकलाना, करण सिंह, रोहताश चौहान, मनसा राम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।