जम्मू कश्मीर फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान रॉकेट लांचर का गोला फटा, यूपी का जवान शहीद, दूसरा घायल

July 7, 2022

जम्मू कश्मीर फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान रॉकेट लांचर का गोला फटा, यूपी का जवान शहीद, दूसरा घायल

रवि पथ :

फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान रॉकेट लांचर का गोला चलने से एक जवान शहीद हो गया। एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर उत्तरी कमान अस्पताल उधमपुर भर्ती करवाया गया है। मृतक जवान की पहचान रिशीकेश चौबे पुत्र राजेश कुमार चौबे सोहनपुर देवरिया, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। घायल जवान रमेश कुमार के शरीर भी कई घाव हैं। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पुंछ के जलास सेक्टर में स्थित फायरिंग रेंज में 14 महार रेजीमेंट के जवान अभ्यास कर रहे थे। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दुर्घटनावश रॉकेट लांचर का गोला फट गया। धमाके के साथ गोले के स्प्लिंटर दोनों को जवानों को लगे। गंभीर रूप से घायल रिशीकेश चौबे ने दम तोड़ दिया। रमेश कुमार को पुंछ में स्थित 425 फील्ड एंबुलेंस अस्पताल लाया गया। ऑपरेशन के बाद रमेश कुमार को शाम 6.45 बजे एयरलिफ्ट कर उधमपुर में उत्तरी कमान अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।