पंजाब की भगवंत मान सरकार गैर-संवैधानिक फैसलों से हरियाणा की जनता में भारी रोष- गायत्री देवी

April 4, 2022

पंजाब की भगवंत मान सरकार गैर-संवैधानिक फैसलों से हरियाणा की जनता में भारी रोष- गायत्री देवी

हिसार  रवि पथ :

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला फतेहाबाद की प्रभारी गायत्री देवी ने पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा चंडीगढ़ पर अपना हक जता कर हरियाणा की जनता का हक मारने की असफलकोशिश की है । जिसे हरियाणा की जनता कभी भी पूरा नहीं होने देगी। गायत्री देवी ने कहा कि पंजाब सरकार सबसे पहले सतलुज यमुना लिंक नहर का पानी हरियाणा को दे। जिस पर माननीय सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी हरियाणा के पक्ष में आया हुआ है। अबोहर फाजिल्का सहित पंजाब के हिंदी भाषी क्षेत्र को भी हरियाणा में स्थानांतरित करना चाहिए । उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा के हितों के लिए हमेशा सजग था और सजग है । हम पूरे हरियाणा में जन-जागरण आंदोलन शुरू करके हरियाणा के हितों की रक्षा करेंगे । प्रदेश उपाध्यक्ष गायत्री देवी ने केंद्र सरकार से भी मांग की है कि वह दोनों राज्यों में हस्तक्षेप करके सतलुज यमुना लिंक नहर का पानी हरियाणा को दिलवाए तथा अलग से हरियाणा हाई कोर्ट का निर्माण करवाएं तथा हिंदी भाषी क्षेत्र और चंडीगढ़ का सम्मानजनक बटवारा दोनों प्रदेशों में करवा कर उपरोक्त सभी मुद्दों का समाधान जल्दी से जल्दी निकाले ताकि पंजाब सरकार लोगों में भ्रम व भय का माहौल पैदा ना कर सके। गायत्री देवी ने कहा कि जब से पंजाब सरकार ने उलूल-जलूल फैसले लेने शुरू किए हैं तभी से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सजगता से गंभीर विचार-विमर्श कर रहे हैं व स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हरियाणा की जनता को किसी भी बात से डरने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि हरियाणा में भाजपा की मजबूत सरकार है और भाजपा के नेतृत्व में ही हरियाणा प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा सुरक्षित है।