किसान आन्दोलन जिन्दाबाद सिरसा के सभी किसान-मजदूर साथियों को रिहा किया गया।

July 22, 2021

किसान आन्दोलन जिन्दाबाद सिरसा के सभी किसान-मजदूर साथियों को रिहा किया गया।

नलवा हल्के के विधायक रणवीर सिंह गंगवा की कोठी का 24 जुलाई को किसानों द्वारा घेराव का कार्यक्रम रद्द किया गया

 रवि पथ न्यूज़ :

नलवा हल्के के विधायक रणवीर सिंह गंगवा हर रोज किसानों पर मुकदमे दर्ज करवा रहा है नलवा हल्के के किसान और मजदूरों ने 20 जुलाई को सर्वसहमति से फैसला लिया था कि सिरसा के अंदर मजदूर और किसानों पर जो राजद्रोह के मुकदमे लगवाएं है। हिसार जिला के किसान-मजदूर और पूरा हल्का इसकी कड़े शब्दों में निन्दा करता है।आने वाली 24 जुलाई को पूरे नलवा हल्के की जनता किसान विरोधी रणबीर सिंह गंगवा की कोठी का घेराव करने का फैसला रद्द कर दिया गया है क्योंकि हमारे किसान साथियों को रिहा कर दिया गया है।

किसान और मजदूर विरोधी रणबीर सिंह गंगवा ने हमारे किसान और मजदूरों पर सिरसा में जो राजद्रोह की धाराएं लगवाई हैं। सिरसा प्रशासन भी आंखें मूंदे बैठा है सरकार की भाषा बोल रहा था। हमारे किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा की तबीयत बिगड़ रही है इसलिए हिसार जिला के सभी किसान-मजदूर,नौजवान और महिलाएं से संयुक्त किसान मोर्चा हिसार ने अपील की थी आप सभी इस विरोध प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की थी। लेकिन आज हमारे सभी साथियों को रिहा कर दिया गया है किसान और मजदूरों की जीत एक और हुई है।