कुवि के फिजिक्स विभाग प्रो. फकीर चंद विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केन्द्र के कोर्डिनेटर नियुक्त,

March 19, 2021

कुवि के फिजिक्स विभाग प्रो. फकीर चंद विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केन्द्र के कोर्डिनेटर नियुक्त,

कुवि के अन्य शिक्षकों को भी मिली अहम जिम्मेवारियां

कुरुक्षेत्र, 19 मार्च  रवि पथ :

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय के कईं शिक्षकों को विश्वविद्यालय में अहम जिम्मेवारियां दी गई हैं। लोकसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डाॅ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि फिजिक्स विभाग के प्रो. फकीर चंद को विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केन्द्र के कोर्डिनेटर नियुक्त गया है। फिजिक्स विभाग के प्रो. राजेश खरब को लैंड एंड फार्मिंग का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। आईआईएचएस के डाॅ. प्रदीप चैहान को कोर्पोरेट रिसोर्स सेन्टर को कोर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। आईआईएचएस के ही डाॅ. अनिल गुप्ता को होर्टिकल्चर विभाग का इंचार्ज बनाया गया है। आईआईएचएस के ही डाॅ. विजय कुमार होर्टिकल्चर विभाग के डिप्टी इंचार्ज का कार्यभार संभालेंगे। यूआईईटी के डाॅ. अजय जांगड़ा को सेनिटेशन विभाग का इंचार्ज बनाया गया है। पंजाबी विभाग के डाॅ. कुलदीप सिंह को सेनिटेशन विभाग का डिप्टी इंचार्ज बनाया गया है। समाजशास्त्र विभाग के डाॅ. सुनील कुमार को मानव संसाधन विकास केन्द्र का उपनिदेशक नियुक्त किया गया है।


डाॅ. दीपक राय ने बताया कि जियोलाजी विभाग के डाॅ. नरेश कुमार को सेन्टर आॅफ एक्सिलैंस एंड रिसर्च फाॅर सरस्वती रिवर का उपनिदेशक बनाया गया है। जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान की डाॅ. मधुदीप सिंह को युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग का द्वितीय उपनिदेशक बनाया गया है। मैनेजमेंट स्टडीज संस्थान के डाॅ. राजन शर्मा को संस्थान के उपनिदेशक की जिम्मेवारी दी गई है। सभी शिक्षकों ने अतिरिक्त जिम्मेवारियों को लिए कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे सभी पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ अपने कत्र्तव्य का निर्वहन करेंगे।