राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में लोटस स्कूल उकलाना के होनहारो ने हासिल की मैरिट

April 10, 2024

राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में लोटस स्कूल उकलाना के होनहारो ने हासिल की मैरिट

राष्ट्रीय शिक्षा समिति ने सर्टिफिकेट और मोमेंटो से किए सम्मानित

रवि पथ न्यूज़ :

नगर के लोटस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल प्रिंसिपल आरती कुनर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय शिक्षा समिति द्वारा आयोजित की गई थी। जिसके अंदर लोटस स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तर की प्रतियोगिता में विद्यालय के 6 होनहारों ने मेरिट के अंदर अपना स्थान पक्का किया। जिसमें कक्षा नौवीं से सोहम, आठवीं से सोमांशु, अवलीन, कक्षा छठी से अंशुल, पर्व और कक्षा पांचवी से जीवंतिका ने यह खिताब अपने नाम किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इन बच्चों के साथ साथ विद्यालय के 18 और बच्चों ने भी इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट डिवीजन का सर्टिफिकेट प्राप्त किया। स्कूल चेयरमैन महेंद्र कुनर और प्रिंसिपल आरती कुनर ने विजेता प्रतिभागियों को राष्ट्रीय शिक्षा समिति द्वारा दिए गए सर्टिफिकेट और मोमेंटो प्रदान किये। उन्होंने बच्चों की हौसला अफजाई की और निरंतर इसी प्रकार मेहनत करते रहने और अपने अभिभावक और विद्यालय के नाम को बुलंदियों पर ले जाते रहने की प्रेरणा दी।

Tags: , , , ,