हिसार से भाजपा प्रत्याशी रणजीत चौटाला के साथ बहादुर सिंह ने सिरसा में किया चुनाव प्रचार

April 17, 2024

हिसार से भाजपा प्रत्याशी रणजीत चौटाला के साथ बहादुर सिंह ने सिरसा में किया चुनाव प्रचार

डॉ. अशोक तंवर के समर्थन में वोटो की अपील करने पहुंचे हिसार प्रत्याशी और भाजपा नेता

सिरसा रवि पथ न्यूज :

हिसार से भाजपा प्रत्याशी रणजीत चौटाला जहां अपने लोकसभा क्षेत्र हिसार में लगातार अपने चुनाव प्रचार में जुटे हैं वहीं वह समय निकालकर लोकसभा क्षेत्र सिरसा तथा अपने विधानसभा क्षेत्र रनिया में पहुंचकर सिरसा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अशोक कुमार के लिए वोटो की अपील की। इस मौके पर उनके साथ हल्का उकलाना से भाजपा के वरिष्ठ नेता ओड समाज बीजेपी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा एससी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बहादुर सिंह नंगथला भी मौजूद रहे।
सिरसा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव मगाला,पानीवाला, मोटा, ओटू खारिया आदि में पहुंचकर रणजीत सिंह चौटाला ने डॉक्टर अशोक तंवर के लिए चुनाव प्रचार किया वहीं बहादुर सिंह नंगथला ने भी कमल के फूल पर ज्यादा से ज्यादा वोट देकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। हिसार से भाजपा प्रत्याशी चौधरी रणजीत सिंह चौटाला एवं भाजपा के नेता बहादुर नंगथला ने सिरसा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर के लिए वोटो की अपील की वहीं भाजपा पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों का लोगों के सामने बखान किया। रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में भाजपा पार्टी की लहर है और सभी सीटे भाजपा पार्टी के प्रत्याशी जीतकर नरेंद्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता बहादुर सिंह नंगथला ने भी केंद्र सरकार के 10 साल की नीतियों को हर वर्ग के लिए हितेषी बताया और आगे भी भाजपा सरकार बनाने तथा नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने को राष्ट्रहित में बताते हुए और भारत को मजबूत बनाए रखने के लिए कमल के निशान पर वोट देने की अपील की। इस अवसर पर सिरसा जिला अध्यक्ष निताशा सिहाग भी मौजूद रही।

Tags: , , , ,