मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल : वंचित किसान 15 से 18 मार्च तक करवा सकते हैं पंजीकरण

March 15, 2022

मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल : वंचित किसान 15 से 18 मार्च तक करवा सकते हैं पंजीकरण

हिसार, 15 मार्च  रवि पथ :

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर रबी फसलों का पंजीकरण करवाने से वंचित रहे किसानों के लिए पोर्टल पून: खोला गया है। इच्छुक किसान 15 से 18 मार्च तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को अपने कृषि उत्पाद मंडियों में बेचने तथा कृषि योजनाओं का लाभ उठाने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल बनाया गया है। फसलों का पंजीकरण करवाने के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है। पोर्टल से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए कृषि उपनिदेशक व उपमंडल कृषि अधिकारी से संपर्क स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि किसान टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।