जिले को हरा-भरा बनाने के लिए 15 लाख 37 हजार 428 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित : उपायुक्त।

July 14, 2021

जिले को हरा-भरा बनाने के लिए 15 लाख 37 हजार 428 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित : उपायुक्त।

हिसार, 14 जुलाई  रवि पथ ,

उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने बताया कि जिला में वन विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर 9 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने आमजन से अनुरोध करते हुए कहा कि वे बारिश के मौसम में अधिक से अधिक पौधारोपण करें।
उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा फार्म फोरस्ट्री स्कीम के तहत 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के तहत विभाग द्वारा किसानों के अनुरोध पर उनके खेतों में नि:शुल्क सफेदा के पौधे लगाए जाएगें। जिले के विभिन्न गांवों में खाली पड़ी पंचायती भूमि पर 88 हजार 500 पौधे, स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में 84 हजार 500 विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किये जाएंगे। विभाग द्वारा सडक़ मार्गों, रेलवे लाईनों तथा रजवाहों/माइनरों के साथ लगती खाली भूमि पर भी 2 लाख 21 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।


उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने बताया कि जल शक्ति अभियान के तहत जिले में 3 लाख 8 हजार पौधे नि:शुल्क 308 ग्राम पंचायतों को वितरित किये जाएंगे। इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों को हरा-भरा बनाने के प्रत्येक ग्राम पंचायत को एक-एक हजार पौधे दिए जाएंगे। पौधगिरी कार्यक्रम के तहत जिले के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को 1 लाख 29 हजार 428 पौधे नि:शुल्क वितरित किये जाएगें। इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न सामाजिक सगंठनों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं को पौधे वितरित करने का भी लक्ष्य रखा गया है।