वीरेंद्र मराठा की एकता शक्ति पार्टी का आम आदमी पार्टी में विलय

May 26, 2022

वीरेंद्र मराठा की एकता शक्ति पार्टी का आम आदमी पार्टी में विलय

कुरुक्षेत्र की अब बदलेगा हरियाणा रैली से शुरू होगी प्रदेश को बदलने की मुहिम: डॉ. गुप्ता

सिंबल पर लड़ेंगे निकाय चुनाव भ्रष्टाचार का करेंगे खात्मा : डॉ. गुप्ता

पार्टी की नीतियों पर चलकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को साथ जोड़ेंगे : वीरेंद्र मराठा

करनाल, 26 मई रवि पथ :

वीरेंद्र मराठा की एकता शक्ति पार्टी का गुरुवार को आम आदमी पार्टी में विलय हो गया। उन्होंने अपने हजारों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया। हरियाणा आम आदमी प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने उन्हें टोपी और पटका पहनाकर आम आदमी पार्टी ज्वाइन करवाई। डॉ गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी का रुझान प्रदेश में बढ़ रहा है। आम जनता युवा, महिलाएं और किसान और मजदूर आम आदमी पार्टी को बड़ी उम्मीदों से देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी शिक्षा स्वास्थ्य और विकास की राजनीति करती है। इसी राजनीति के चलते हैं दिल्ली में विश्व स्तरीय स्कूलों का निर्माण हुआ है।
सिंबल पर लड़ेंगे निकाय चुनाव, भ्रष्टाचार का करेंगे खात्मा
डॉ गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ेगी और उनका मकसद भ्रष्टाचार का खात्मा करना है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ही आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में दिखा दिया कि किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि 29 मई की आम आदमी पार्टी की अब बदलेगा हरियाणा रैली अब तक की सबसे बड़ी रैली साबित होगी। इस रैली के साथ ही प्रदेश में एक नई राजनीतिक विचारधारा का आगाज हो जाएगा।
वीरेंद्र मराठा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियां गरीब, मजदूर और किसानों के हित में है। वे आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी की नीतियों पर चलते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है, 2024 में आम आदमी पार्टी प्रदेश में भी सरकार बनाने का काम करेगी।
2003 में बनाई थी एकता शक्ति पार्टी
वीरेंद्र मराठा ने आईएएस के पद से इस्तीफा देकर एकता शक्ति पार्टी का गठन अक्टूबर 2003 में किया। उन्होंने 2004 के चुनाव में पार्टी ने तीन लोकसभा अम्बाला, कुरुक्षेत्र व करनाल में उम्मीदवार खड़े किए और उनके उम्मीदवारों का प्रदर्शन अच्छा रहा। 2009 में मराठा ने बसपा की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था और दूसरा स्थान हासिल किया था।
दिल्ली में सरकारी खर्चे पर होता है इलाज
डॉ गुप्ता ने दिल्ली दिल्ली के अस्पतालों की सुविधा के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि वहां चाहे ₹1 लगे या एक करोड रुपए लगे, दिल्ली की जनता का सारा इलाज फ्री में होता है। सभी अस्पतालों को पूर्ण रूप से एयर कंडीशंड किया गया, फ्री दवाएं, आधुनिक मशीनें और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा भी जनता को दी जा रही है।
लोगों को मिल रहा फ्री बिजली और पानी
आप प्रभारी डॉ गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में लोग बिजली की चोरियां करते थे, बिजली का बिल भरने में गरीब आदमी असमर्थ था। दिल्ली में 200 यूनिट बिजली सबके लिए फ्री की गई। साथ ही 400 यूनिट पर आधे बिल की सुविधा दी गई।
बुजुर्गों के लिए फ्री तीर्थ यात्रा
दिल्ली में बुजुर्गों के लिए फ्री में तीर्थ यात्रा की सुविधा है और इसके साथ-साथ अन्य बहुत सी सुविधाएं आम जनता को दी गई हैं। डॉ. गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में उद्योग फ्रेंडली नीति बनाकर उद्योगपतियों के लिए व्यापार के बेहतर अवसर दिए हैं।
इन्होंने भी ज्वाइन की आप
डॉ वीरेंद्र मराठा के साथ पूर्व सरंपच पंडित जयनारायण शर्मा, कुलविंद्र
सिंह रामखेड़ी, रामनाथ कौशिक हल्का मुलाना, शिव कुमार कांबोज इंद्री, हरीश तंशर, ऋषिपाल पूर्व सरपंच दादूपुर, कृष्ण हैबतपुर, मास्टर रामकुमार, राजेश कादियान कतलाहेड़ी, चिमन लाल दादूपुर, जोगिंद्र सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा, ऋषिपाल पांचाल, कर्ण सिंह इसराना, साहब सिंह सुताना,
पाला राम सरंपच हल्का साढोरा, हरजिंद्र कांबोज गुहला चीका सहित सैंकडों लोगों ने आप ज्वाईन की।