सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी ने बढ़ाई ताकत, जोन अध्यक्षों की नियुक्ति

July 13, 2022

सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी ने बढ़ाई ताकत, जोन अध्यक्षों की नियुक्ति

चंडीगढ़, 13 जुलाई रवि पथ :

आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर प्रचार अभियान को तेजी देने के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। आगामी पंचायत, जिला परिषद और निगम चुनावों को मद्देनजर रखते हुए टीम को विस्तार दिया गया है। आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता के निर्देश पर संगठन मंत्री प्रवीण प्रभाकर ने पत्र जारी कर सोशल मीडिया जोन अध्यक्षों, उपाध्यक्ष और सचिवों की नियुक्ति की है।

दक्षिणी जोन के सोशल मीडिया अध्यक्ष के पद पर मुकेश वर्मा, उत्तरी जोन सोशल मीडिया अध्यक्ष के पद पर भूषण मित्तल, मध्य जोन सोशल मीडिया अध्यक्ष के पद पर कुलदीप शर्मा, उत्तर जोन सोशल मीडिया उपाध्यक्ष राज कुमार, उत्तरी जोन महासचिव धीरज शर्मा, उत्तरी जोन सचिव मनीष राजपूत, उत्तरी जोन सोशल मीडिया सह सचिव यश शर्मा और उत्तर जोन ग्राफिक डिजाइनर के पद पर ललित कुमार बंसल की नियुक्ति की गई है।