पूर्व ईटीओ बलराज सिंह सभ्रवाल अभय सिंह चौटाला की मौजूदगी में कांग्रेस छोड़कर इनेलो पार्टी में शामिल

February 7, 2021

पूर्व ईटीओ बलराज सिंह सभ्रवाल अभय सिंह चौटाला की मौजूदगी में कांग्रेस छोड़कर इनेलो पार्टी में शामिल

रवि पथ न्यूज़ :

कांग्रेस पार्टी छोड़कर ईटीओ बलराज सिंह सभ्रवाल ने इनेलो पार्टी का दामन थाम लिया। हलका उकलाना के खेदड़ गांव में आयोजित किसान सम्मान समारोह में पूर्व ईटीओ बलराज सिंह सभ्रवाल ने अभय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में इनेलो पार्टी जॉइन की। बलराज सिंह कांग्रेस पार्टी में पहले अशोक तवर के साथ काम करते थे। उसके बाद उन्होंने विधानसभा चुनाव में अपने टिकट की दावेदारी भी जताई लेकिन उन्हें हल्का उकलाना से कांग्रेस की टिकट नहीं मिली।

अब किसान आंदोलन के चलते अभय सिंह चौटाला ने 27 जनवरी को अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद वह किसानों के हक की लड़ाई लड़ने में जुट गए। इसी बात से प्रभावित होकर बलराज सिंह सभ्रवाल भी इनेलो पार्टी में शामिल हो गए। इनेलो पार्टी ज्वाइन करने के बाद अभय सिंह चौटाला के सामने बलराज सिंह ने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे और अपना काम इमानदारी से करेंगे। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो पार्टी को ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं की जरूरत है और उनके आने से पार्टी और मजबूत मिली है।