11 जनवरी से संचालित होगी डी.एल.एड. (रि-अपीयर)परीक्षाएं -बोर्ड अध्यक्ष

December 28, 2021

11 जनवरी से संचालित होगी डी.एल.एड. (रि-अपीयर)परीक्षाएं -बोर्ड अध्यक्ष

डी.एल.एड. (रि-अपीयर) परीक्षाओं का संशोधित तिथि पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड

भिवानी, 28 दिसम्बर, 2021   रवि पथ :

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रवेश वर्ष-2019 व 2020 के डी.एल.एड. प्रथम वर्ष एवं प्रवेश वर्ष- 2019 के द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) की परीक्षाओं का संचालन 05 जनवरी के स्थान पर 11 जनवरी, 2022 से करवाया जा रहा है, जिसका संशोधित तिथि-पत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है।
यह जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष प्रो०(डॉ.) जगबीर सिंह व सचिव श्री कृष्ण कुमार, ह.प्र.से. ने आज यहाँ बताया कि डी.एल.एड. प्रथम वर्ष व डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष(रि-अपीयर) की परीक्षाएं 11 जनवरी से आरम्भ होकर 20 जनवरी, 2022 तक चलेंगी।
उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं का समय दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक तथा 20 जनवरी, 2022 को संचालित होने वाली परीक्षाओं का समय दोपहर 2:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक रहेगा।
उन्होंने आगे बताया कि इसके अतिरिक्त बाह्य प्रायोगिक परीक्षा सम्बन्धित जिले की डाइट एवं आन्तरिक प्रायोगिक परीक्षा सम्बन्धित शिक्षण संस्थानों में 05 जनवरी से 10 जनवरी, 2022 तक संचालित करवाई जाएंगी। सम्बन्धित डाइट व शिक्षण संस्थान बाह्य व आन्तरिक प्रायोगिक मूल्यांकन के अंक ऑनलाइन भरने हेतु 05 जनवरी से बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर विजिट करें।