आज संयुक्त किसान मोर्चा बाडोपट्टी टोल कमेटी पर लगातार धरना प्रदर्शन जारी रहा।

August 20, 2021

आज संयुक्त किसान मोर्चा बाडोपट्टी टोल कमेटी पर लगातार धरना प्रदर्शन जारी रहा।

आज धरने की अध्यक्षता शिवलाल सिंह बूरा राजली ने की और संचालन राजू भगत सरसौद ने किया।

 रवि पथ :

संयुक्त किसान मोर्चा बाडोपट्टी टोल कमेटी के नेता राजू भगत सरसौद ने बताया की किसान आन्दोलन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 5 सितम्बर को मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय किसान महापंचायत है।इस महापंचायत का न्योता देने के लिए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान जी, रामपाल कन्डेला,बलराज अहलावत जींद अध्यक्ष, छाजूराम कंडेला प्रवक्ता, श्याम सिंह मान प्रदेश संगठन सचिव,महताब कादियान करनाल प्रधान, कृष्ण इशराना, सुखबीर ढ़ांडा जींद,रणभीर मलिकपुर आदि किसान नेता पहुंचे।
सम्बोधित करते हुए रतन मान प्रदेश अध्यक्ष बीकेयू ने कहा कि हमें उत्तरप्रदेश मिशन को सफल बनाना है राष्ट्रीय किसान महापंचायत में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले। किसान आन्दोलन को और मजबूत करें।हम 5 सितम्बर की राष्ट्रीय किसान महापंचायत मुजफ्फरनगर में लाखों की संख्या में पूरे भारत से इकठ्ठा होकर सरकार को दिखा देंगे की किसान आन्दोलन व्यवस्था परिवर्तन का आन्दोलन है।
शिवलाल सिंह बूरा ने कहा कि हम संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन के इस न्योते को स्वीकार करते हैं और हम 5 सितम्बर को राष्ट्रीय किसान महापंचायत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
किसान नेताओं ने कहा कि कल बाडोपट्टी टोल पर 58 गांवों की और पूरे हिसार जिला की महापंचायत होगी इसमें बरवाला और हिसार में होने वाली राजनीतिक गतिविधियों को रोकने के लिए योजना बनाई जाएगी।और ठोस कदम उठाने के लिए सार्वजनिक रूप से फैसला लिया जाएगा।

आज इस मीटिंग में रामप्रवेश धारीवाल, कृष्ण बूरा राजली, रमेश ग्रेवाल,काला राजली, शिला, विजेंद्र पंघालिया, बलजीत सिहाग, शमशेर खरकपुनिया,नरेश भ्याण, धौला जेवरा, वेलसिंह भ्याण, इन्द्र भ्याण, रामफल बालक गुणपाल, कुलदीप भ्याण,विकास,ईश्वर वर्मा बाडोपट्टी,महेंद्र सिहँ,महासिहँ राजली,दलीप सिहँ सरसौद,शेर सिहँ सरसौद,महेंद्र सिहँ,भूरो,अंग्रेज बधावड,सरोज बधावड आदि शामिल रहे।