गणतंत्र देश का बड़ा पर्व : बहादुर सिंह नंगथला

January 26, 2024

गणतंत्र देश का बड़ा पर्व : बहादुर सिंह नंगथला

उकलाना रवि पथ न्यूज :

भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता बहादुर सिंह नंगथला ने हल्का उकलाना तथा देश और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देशवासियों के लिए गणतंत्र बहुत बड़ा पर्व है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत को अपना सँविधान मिला। जिसके बाद हर वर्ष 26 जनवरी को हम सब भारतवासी गणतंत्र दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाते है। बहादुर सिंह नंगथला ने कहा कि डॉ भीम राव अम्बेडकर सँविधान सभा के अध्यक्ष थे जिन्होंने अपनी पूरी समिति के साथ बड़ी सूझबूझ के साथ देश के लिए ऐसे सँविधान का निर्माण किया जिसमें सभी धर्म-जाति के लोग स्वतंत्र रूप से सहज एवं महफूज महसूस कर सके। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को मिली आजादी के बाद देश के सामने अपना सँविधान बनाने की एक बड़ी चुनौती थी एक ऐसा सविधान जिस में देश का हर नागरिक, लोकतंत्र प्रणाली, नियम- क़ायदों को अपनाते हुए देश को सर्वोपरी माने और अपने अधिकार एवं कर्तव्यों का निर्वहन करें।

Tags: , , , , ,