पुलिस भर्ती पेपर लीक सरकार की नाकामी: मंदोला

August 8, 2021

पुलिस भर्ती पेपर लीक सरकार की नाकामी: मंदोला

 निजामपुर,  रवि पथ :

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश सचिव, जिला महेंद्रगढ़ के प्रभारी व पूर्व विधायक रणबीर मैंदोला ने आज नांगल चौधरी हलके के गांव तोताहारी, अकबरपुर, सिमली, भुंगारका, सिरोही बहाली, मोहनपुर, नांगल कलिआ, नोलायज़मा, दताल, जज्वा की ढाणी, नांगल नुनिया, बनिहाडी, अमरपुरा, सैनी के ढाणी, बुढ़वाल, राय मलिकपुर, आदि दर्ज़नो गावों में जोन वाइज जन सम्पर्क करके वार्ड व बूथ स्तर पर कार्यकर्ता तैयार करने का आह्वान किया। उन्होंने पुलिस भर्ती की परीक्षा में पेपर के लीक होने पर सरकार की एक और नाकामी सामने आयी है पिछले दिनों ग्राम सचिव का भी पेपर लीक हुआ था।  सरकार युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होने कहा की इनेलो चौधरी देवीलाल के पद चिन्हो पर चलते हुए गरीब मजदुर, किसान व छोटे व्यापारी की भलाई के लिए कार्य किया है। प्रदेश में कानून व्वस्था का बुरा हाल है। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष राव होशयार सिंह के कहा कि हरियाणा सरकार को पुलिस परीक्षा लीक करने वाले का पर्दफाश करना चाहिए। राज्य के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करें और पारदर्शी व्यवस्था लाई जाए। हर परीक्षा में सरकार की नाकामी सामने आ जाती है। साथ ही किसान आंदोलन पर सरकार बिलकुल भी गंभीर नहीं है। जहा एक तरफ अन्नदाता घर बार छोड़कर सड़को पर बैठा है। वही सरकार को तीनो काले कानून तुरंत रद्द करने चाहिए। प्रदेश की जनता आज महगाई की मार झेल रही है पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस जैसी जरूरी चीज़े आसमान को छू रही है। इस अवसर पर पूर्व हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य सतबीर बडेसरा, हल्का प्रधान सतपाल छिलारो आदि के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।