पंचायती चुनावों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने की जोर-दार पेवरी करेंगी: नैना सिंह चौटाला

July 14, 2020

पंचायती चुनावों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने की जोर-दार पेवरी करेंगी: नैना सिंह चौटाला

75फीसदी रोजगार बिल लागू होना ऐतिहासिक कदम: नैना चौटाला
मेहनती महिलाओं को संगठन में आगे लाया जाएगा और पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा: नैना चौटाला
भिवानी, 14 जुलाई रवि पथ

हरियाणा में होने वाले पंचायती चुनावों में महिलाओं को
50 फीसदी आरक्षण दिलवाने की पेरवी जोर-दार ढंग से की जाएगी ताकि महिलाएं ग्रामीण विकास में अपनी भागेदारी सुनिश्चित कर सकें। यह बात बाढड़ा से विधायक नैना सिंह चौटाला ने यहां चौ. देवीलाल सदन में तीन जिलों भिवानी,
चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ जिले की जेजेपी महिला पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक को संबोधित करते हुए नैना सिंह चौटाला ने कहा कि वर्तमान में महिलाओं को पंचायतीराज संस्थाओं में 33 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है। ग्रामीण विकास को और अधिक बढ़ावा देने व पंचायती राज संस्थाओं में महिला प्रतिनिधियों की भागेदारी और ज्यादा सुनिश्चित करने के लिए अब हरियाणा में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिलवाने की जोरदार पैरवी की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज महिलाऐं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।


महिलाओं ने अनेक बार यह सिद्ध किया है कि अगर उन्हें मौका मिले तो वे बेहतर से बेहतर कार्य कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे लाने के लिए प्रदेश की भाजपा जेजेपी सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मेें स्थापित निजी उद्योगों में हरियाणा के युवाओं को रोजगार दिलवाने के लिए 75 फीसदी
आरक्षण दिया गया है। इससे प्रदेश के पढ़ेलिखे बेरोजगार लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने उपस्थित महिला पदाधिकारियों से आहवान किया कि वे मेहनती व जुझारू महिलाओं को संगठन के साथ जोडऩे का काम करें। उनको संगठन में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जेजेपी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें प्रत्येक कार्यकत्र्ता को उसकी मेहनत के अनुसार मान-सम्मान दिया जाता है।