छोटे से कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेवारी केवल भाजपा में : ओमप्रकाश धनखड़
ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में प्रदेश संगठन को ओर मिलेगी मजबूती : ओमप्रकाश यादव
भाजपा संगठन में कभी भी छोटे से कार्यकर्ता को मिल सकती है बड़ी जिम्मेवारी, कांग्रेस में यह चलन नहीं : रामबिलास शर्मा
नारनौल रवि पथ :
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का महेंद्रगढ़ जिले की सीमा में प्रवेश करने पर गांव बजाड़ के पास प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामविलास शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के साथ गर्म जोशी से पगड़ी व मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ता को बड़ी सी बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसका उदाहरण मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को केंद्रीय भाजपा नेतृत्व ने पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जिसकी अधिकांश समय डोर अकेले गांधी परिवार के पास ही रही। जबकि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा में एक के बाद एक अलग परिवार से राष्ट्रीय अध्यक्ष दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा बरोदा उपचुनाव के साथ-साथ मध्य प्रदेश में हो रहे उपचुनाव व बिहार विधानसभा चुनाव में विजय हासिल करेगी। इस दौरान मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी महेंद्रगढ़ जिले में पहली बार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पहुंचने पर ओमप्रकाश धनखड़ का गर्मजोशी से स्वागत करके अपने आप आनंद की अनुभूति महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में पिछले छह साल में करवाए गए विकास कार्यों के एजेंडे को लेकर बरोदा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की भारी बहुमत से जीत दर्ज होगी। पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा ने कहा कि भाजपा ने संगठन के पुराने कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी देकर बता दिया है कि भाजपा संगठन में कार्य करने वाले किसी भी कार्यकर्ता को पार्टी कभी भी बड़ी जिम्मेवारी सौंप सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने किसान मोर्चा के राष्टÑीय अध्यक्ष, प्रदेश सरकार में मंत्री व संगठन में अनेक पदों पर रहकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है।
इनके नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा संगठन ओर मजबूत होगा। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एडवोकेट, पूर्व जिला अध्यक्ष कंवरसिंह यादव, दयाराम यादव, कंवर डालूसिंह, सुरेश शर्मा अटेली, विधायक सीताराम के बेटे प्रवीण यादव, ओमप्रकाश लिशानियां, सुरेश अष्ठाी, नरेंद्र िामरिया, मोहनलाल धानक कोथल, राजेंद्र उर्फ थानसिंह, नौरंग बसई, अमित भारद्वाज पाली, मनीष संघी, सतबीर उर्फ भैरो, बजरंगलाल अग्रवाल, सतीश जेलदारख् सतबीर सेहलंग, दिनेश यादव नांगल सिरोही, कुलदीप शर्मा महेंद्रगढ़, कृष्ण शर्मा बाछौद, सुरेश अग्रवाल, अजीत कलवाड़ी, रोहताश चेयरमैन, अशोक तंवर सतनाली सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारी उपस्थित थे।