नगरपालिका बरवाला वाइस चेयरमैन पद पर हो महिला वार्ड मेंबर की नियुक्ति : डॉ . दिव्या महता

July 1, 2022

नगरपालिका बरवाला वाइस चेयरमैन पद पर हो महिला वार्ड मेंबर की नियुक्ति : डॉ . दिव्या महता

महिला सशक्तिकरण पर जोर दे बरवाला नगरपालिका : आप

बरवाला रवि पथ न्यूज़ :

आम आदमी पार्टी की जिला हिसार की प्रवक्ता डॉ. दिव्या महता ने जारी एक बयान में बरवाला नगरपालिका के वाइस चेयरमैन पद पर महिला पार्षद की नियुक्ति करके महिला शसक्तीकरण को मजबूत करने की बात कही है।नगरपालिका चुनाव के बाद से लगातार वाइस चेयरमैन की नियुक्ति की चर्चा गर्म है, इसी विषय पर आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता डॉ. दिव्या महता ने कहा कि वर्तमान हाउस ने महिलाओं की संख्या बहुत सराहनीय है। बरवाला में नगरपालिका चेयरमैन पद पर पुरुष काबिज है तो उनका सरकार और पकलिक चेयरमैन से मांग है कि वाइस चेयरमैन पर किसी मजबूत महिला वार्ड मेंबर को नियुक्त किया जाए।
दिव्या ने कहा कि हर दल महिला सशक्तिकरण की बात तो करता है मगर जब जिम्मेदारी देने की बात आती है तो पीछे हट जाता है।
आप नेता ने कहा कि भाजपा समर्थित व गैर भाजपा समर्थित दोनो पक्ष से निवेदन है कि वह अपने वाइस चेयरमैन प्रत्याशी के रूप महिलाओं को आगे ले कर आए और महिलाओं को समाज में बराबरी का स्थान मुहैया करवाए।
आज महिलाएं पुरुषों से किसी भी फील्ड में पीछे नहीं है और हर जगह देश प्रदेश में भारत का नाम रोशन कर रही है और देश की आधी आबादी भी है अतः इस नाते उन्हें पालिका में मजबूत स्थान मिलना चाहिए।