इनेलो ने की टपरीवास प्रकोष्ठ में जिला संयोजकों की नियुक्तियां

March 30, 2022

इनेलो ने की टपरीवास प्रकोष्ठ में जिला संयोजकों की नियुक्तियां

चंडीगढ़, 30 मार्च  रवि पथ :

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने इनेलो प्रमुख चौधरी ओमप्रकाश चौटाला, प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला और टपरीवास प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शंकर लाल से सलाह मशविरा कर पार्टी के टपरीवास प्रकोष्ठ में जिला संयोजकों की नई नियुक्तियां की हैं। उन्होंने बताया कि श्रवण सिकंदपुर माजरा को सोनीपत, नरेंद्र कुमार वकील को हिसार, जगदीश राम को झज्जर, इंद्र सिंह सांसी को रोहतक, शिशपाल ओड को जींद, इकबाल बाजवा को अम्बाला, राम स्वरूप को महेंद्रगढ़, छन्नू राम बावरिया को गुरुग्राम, अजित लोहार बहल को भिवानी, सुखबीर नायक को दादरी, राजकुमार ओड को फतेहाबाद, मुबीन खान को मेवात, राजकुमार बल्लबगढ़ को फरीदाबाद, राजकुमार नम्बरदार को पलवल, प्रदीप मजोका को पानीपत, गुरनाम सिंह किरतपुर को पंचकूला, रमेश जोधा को कैथल, जीत राम डेहा को यमुनानगर, राजकुमार जोगी को रेवाड़ी, रमेश बाजीगर को करनाल, जंगीर राम को सिरसा और मलकीत सिंह को कुरुक्षेत्र का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।