इनेलो पार्टी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों, युवाओं को जागरूक करने एवं पार्टी की नीतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने के लिए आईटी सेल में की महत्वपूर्ण नियुक्तियां

July 15, 2021

इनेलो पार्टी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों, युवाओं को जागरूक करने एवं पार्टी की नीतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने के लिए आईटी सेल में की महत्वपूर्ण नियुक्तियां

शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सोशल मीडिया का बड़ी तादाद में युवाओं द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है: कर्ण चौटाला

चंडीगढ़, 15 जुलाई  रवि पथ :

इंडियन नेशनल लोकदल के आईटी सेल प्रभारी कर्ण चौटाला ने इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला और प्रधान महासचिव चौधरी अभय सिंह चौटाला से सलाह मश्विरा कर आईटी सेल में नई नियुक्तियां की हैं। कर्ण चौटाला ने बताया कि आज जिस तरह सोशल मीडिया का चलन लोगों में बढ़ रहा है और शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका बड़ी तादाद में युवाओं द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है उससे अपनी बात लोगों तक पहुंचाने का यह एक महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। सोशल मीडिया की महता को आज की परिस्थितियों में नकारा नहीं जा सकता इसलिए इनेलो पार्टी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों, युवाओं को जागरूक करने एवं पार्टी की नीतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के लिए आईटी टीम का पुनर्गठन किया है।
उन्होंने वीरवार को चंडीगढ़ से आईटी सेल के पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए सूची जारी की जिसमें गौरव छौक्कर को आईटी सेल का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं जयदीप कादयान, प्रदीप जाखड़, हितेश जाखड़, अमित नारा, दीपक चौधरी, नवीन मोर, तरूण पाढा, नीर माजरा, नरेंद्र मोर, रवि श्योराण, वरूण गोयल, मनोज नेहरा, संदीप तरड़, दयाराम बेहरवाला, राजिन्द्र ढाका, रमन मेहता, रिंकू शर्मा, यशवीर गाट, विकास नागर, मोनू राठी और विक्की दलाल को महासचिव बनाया गया है।


अमन जैलदार, अभिमन्यु सिंगरोहा, प्रदीप किरमारा, चेतन्य कटारिया, अमर हरसाना, नावेद खान इंजिनियर, नरेन्द्र तेवतिया, राहुल डागर, इमरान सैफी, रमेश सुहाग, पंकज तंवर, विक्की छिल्लर, अंकित गुलिया, नवजीत भाकर, सुरेन्द्र सांगवान, सोनू मंदोला, नीरज साहू, राहुल अंतिल, दिग्विजय नांदल, विकास भोतवास, मोहम्मद तसलीम मलाब, धर्मेंद्र निम्बड़ी, गौरव पुनियां, अमित भाटी, राहुल बांसा, नरेंद्र सिंधड़, विकास मथाना, परवीन मलिक, बिजेन्द्र राणा, नीरज शर्मा, सोनू मलिक, सिमरनजित सिंह पम्मी, गौरव मलिक, सुनील बदोवाल, नरेश खरब, अनिरूद्ध खटकड़, सतेंद्र ढुल, अनूप पाथरी, भरपूर बेरवाल, रमन मोर, पवन भाटी, रवि सोनी, साहिल रोहज, अनिल धारसूल, बिल्लू चुलकाना, विशाल मग्गू, गौरव चौहान, रोहताश मुंडलाना और सन्नी मलिक को सचिव बनाया गया है।