मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष लोगों ने रखी समस्याएं, अधिकारियों को समाधान के लिए दिए निर्देश।

May 2, 2022

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष लोगों ने रखी समस्याएं, अधिकारियों को समाधान के लिए दिए निर्देश।

करनाल रवि पथ :

मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल प्रवास के दौरान सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा आमजन से मिले और उनकी समस्याएं सुनी। लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी निजी तथा कुछ सामूहिक समस्याएं रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं का निवारण करने के लिए उपायुक्त अनीश यादव व पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, जिला अध्यक्ष योगेन्द्र राणा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद, केशकला एवं कौशल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष बृज गुप्ता, कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह चौहान, पार्टी पदाधिकारी जगदेव पाढा, रघुमल भट्ट, ईश्वर शर्मा व प्रशासन की ओर से उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया, नगर निगम के आयुक्त नरेश नरवाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।