कोरोना से लड़ते हुए हरियाणा पुलिस के एक और योद्धा का निधन, डीजीपी ने जताया शोक

May 30, 2021

कोरोना से लड़ते हुए हरियाणा पुलिस के एक और योद्धा का निधन, डीजीपी ने जताया शोक

चंडीगढ़, 30 मई  रवि पथ  –

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री मनोज यादव ने ईएसआई गुरमेल सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक जताया है। कोविड-19 से जूझने हुए मोहाली, पंजाब के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वर्तमान में गुरमेल सिंह थाना शहर नरवाला में तैनात थे।
आज यहां जारी शोक संदेश में डीजीपी ने संकट की इस घड़ी में कोरोना योद्धा के निधन को पुलिस विभाग के लिए बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि एक और बहादुर जवान ने अपना कर्तव्य निभाते हुए अपनी जान गवां दी। उन्होंने कहा कि ई/एसआई गुरमेल सिंह एक ईमानदार, मेहनती, नेकदिल और समर्पित पुलिस अधिकारी थे जिन्होंने पूरी ईमानदारी और पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निवर्हन किया। उनकी बहादुरी और सेवाओं के लिए पुलिस विभाग में उन्हें लंबे समय तक याद किया जाएगा।


श्री यादव ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
इस बीच जींद के पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने भी श्री गुरमेल सिंह के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। मैंने गुरमेल सिंह के साथ नरवाना में बहुत सारे मामलों में एक साथ काम किया है। वह बहुत ही मेहनती, नेक दिल और दयालु इंसान थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।