क्या मुख्मंत्री अपनी मुखबरी से डर रहे है – जयहिन्द

January 10, 2020

क्या मुख्मंत्री अपनी मुखबरी से डर रहे है – जयहिन्द

*खट्टर और विज ने सीआईडी को बना दिया फुटबॉल – जयहिन्द*

रोहतक रवि पथ ब्यूरो

आज रोहतक में आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष पंडित नवीन जयहिन्द ने शनिवार को होने वाली पदाधिकारी –कार्यकर्ता मीटिंग को लेकर पत्रकारों से बातचीत में हरियाणा सरकार को घेरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और गृह-मंत्री अनिल विज प्रदेश की जनता की सुरक्षा की बजाये एक-दुसरे की मुखबरी में उलझे हुए है | हरियाणा सरकार का प्रदेश में बढ़ते अपराध की तरफ कोई ध्यान नही है | सरकार चलाने को लेकर खट्टर और विज सीआईडी के साथ फ़ुटबाल की तरह खेल रही है |
जयहिन्द ने आगे कहा कि यह लड़ाई सीआईडी को लेकर नही बल्कि मुख्यमंत्री पद को लेकर है | इस तरह से हरियाणा सरकार सिर्फ हरियाणा पुलिस का मनोबल तोड़ने का काम कर रही है | प्रदेश में आये दिन लुट-डकैती , रेप , हत्या जैसे जघन्य अपराध हो रहे, कानून-व्यवस्था के नाम पर जंगलराज बना हुआ है, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृह–मंत्री विभागों के अदला-बदली में लगे हुए है | सरकार बनने के बाद अब तक एक भी काम जनता की भलाई के लिए नही किया गया |
प्रदेशाध्यक्ष ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को यह डर सता रहा है कि कही अनिल विज उनकी व् उनके मंत्रियों –विधायकों की मुखबरी न करवा रहे हो |

वही जयहिन्द ने बताया कि कल रोहतक पार्टी कार्यालय में दिल्ली विधानसभा चुनाव् को लेकर सभी पदाधिकारियों व् कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली जायेगी जिसमे दिल्ली चुनाव के लेकर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी |