जिले में नशे की सप्लाई और डिमांड दोनों को खत्म करना रहेगी प्राथमिकता : एसपी आस्था मोदी

August 3, 2022

जिले में नशे की सप्लाई और डिमांड दोनों को खत्म करना रहेगी प्राथमिकता : एसपी आस्था मोदी

कहा : पुलिस का काम जनता की सेवा करना, जनता के लिए हर समय खुले हैं मेरे दरवाजे

नवनियुक्त एसपी ने कहा : नशा तस्करों से पुलिस कर्मचारियों की मिलीभगत मिलने पर होगी कार्यवाही

फतेहाबाद, 03 अगस्त रवि पथ :

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाकर रखना और नशे जैसे सामाजिक बुराई से लोगों को बचाना उनकी पहली प्राथमिकता है। जिले में असामाजिक तत्वों पर पुलिस द्वारा शिकंजा कसा जाएगा वहीं नशे की सप्लाई और डिमांड दोनों को खत्म करने के लिए पुलिस प्रयासरत रहेगी। एसपी आज जिले में कार्यभार संभालने के बाद पहली बार पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए जनता को पुलिस का सहयोग करना चाहिए। अपराधियों में पुलिस की बजाय कानून का ज्यादा डर होना चाहिए। एसपी आस्था मोदी ने कहा कि जिले को अपराध मुक्त करने, नशा तस्करों की धरपकड़, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारना और महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस रहेगा। शहर के बाजारों में जाम न लगे और ट्रेफिक सुचारू रहे, इसको लेकर वे स्वयं भी समय-समय पर निरीक्षण करेंगी। नशे की रोकथाम के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि जिले में नशे की सप्लाई और डिमांड दोनों को रोका जाएगा। देखा गया है कि जिले में अधिकतर नशे की सप्लाई दिल्ली से हो रही है, ऐसे में नशा सप्लाई रोकने को लेकर दिल्ली पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के साथ पुलिस कर्मचारियों की मिलीभगत किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर ज्यादा अपराध होते हैं, उन स्थानों को चिन्हित कर वहां पुलिस कर्मचारियों की गश्त बढ़ाई जाएगी। बढ़ते साइबर अपराधों पर एसपी आस्था मोदी ने कहा कि फतेहाबाद में साइबर पुलिस थाना खोला गया है, जिसमें पुलिस कर्मचारियों की पोस्टिंग कर काम शुरू हो गया है। अगर कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार होता है तो वह अपने नजदीकी पुलिस थाने में बने साइबर हैल्प डेस्क या साइबर थाने में शिकायत दे सकता है। इसके अलावा नेशनल पोर्टल भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। अगर कोई व्यक्ति साइबर क्राइम का शिकार होता है और उसके खाते से गलत तरीके से पैसे निकाले जाते हैं तो उसे बिना देरी किए तुरंत नेशनल हैल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवानी चाहिए। एसपी आस्था मोदी ने कहा कि पुलिस का काम जनता की सेवा करना है और लोगों के लिए उनके कार्यालय के दरवाजे हर समय खुले है