अब बदलेगा हरियाणा में बताई जाएंगी भाजपा सरकार की नाकामी : मनीष धनाना

May 20, 2022

अब बदलेगा हरियाणा में बताई जाएंगी भाजपा सरकार की नाकामी : मनीष धनाना

महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार में अव्वल हुआ हरियाणा प्रदेश : मनीष धनाना

आप युवा विंग की पत्रकार वार्ता का आयोजन

भिवानी, 20 मई  रवि पथ :

स्थानीय लघु सचिवालय के नजदीक आम आदमी पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को आम आदमी युवा विंग की और से पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान 29 मई की आम आदमी पार्टी की ‘अब बदलेगा हरियाणा रैली’ को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके साथ सरकार से प्रदेश में बेरोजगारों की फौज बढ़ाने की बजाए रोजगार देकर प्रदेश को तरक्की की राह पर अग्रसर करने की मांग की गई। आप युवा जिला अध्यक्ष मनीष धनाना ने कहा कि 29 मई को कुरूक्षेत्र में आम आदमी पार्टी की अब बदलेगा हरियाणा रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली को आप राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनता को संबोधित करेंगे। तथा आगामी चुनाव में भ्रष्ट सरकार को बदलकर ईमानदार एवं साफ छवि की सरकार बनाने का आह्वान करेंगे। धनाना ने कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है, लेकिन प्रदेश सरकार इस ओर ध्यान देने की बजाए सिर्फ विकास का झूठा ढिंढोरा पीटने में लगी हुई हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकला पड़ा है। क्राइम रेट के मामले में प्रदेश नंबर वन है, महिलाएं घर से बाहर निकलने में खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। आम आदमी पार्टी बीजेपी-जेजेपी सरकार की पोल खोलने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, हरियाणा युवा प्रभारी दीपक जैन, प्रदेश युवा अध्यक्ष अरूण हुड्डा द्वारा पहले भी हरियाणा प्रदेश को बेरोजगारी व महंगाई मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया गया है, इसमें प्रदेश सरकार की नाकामियों को बताया गया। अब भाजपा सरकार की इन्ही नाकामियों को अब बदलेगा हरियाणा रैली के माध्यम से बताई जाएंगी। इस अवसर पर युवा संगठन मंत्री मनजीत सिंघानिया, सक्षम सांगवान व एडवोकेट मोहित कासवान सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।