कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्रुति चौधरी ने सोनिया गांधी से दिल्ली में की मुलाकात

May 20, 2022

कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्रुति चौधरी ने सोनिया गांधी से दिल्ली में की मुलाकात

पार्टी के कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा कांग्रेस संगठन में मौका: श्रुति चौधरी

रवि पथ न्यूज़ :

कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं महेंद्रगढ़-भिवानी की पूर्व लोकसभा सदस्य श्रुति चौधरी ने शुक्रवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की। तीन दिन पहले ही श्रुति चौधरी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मिलने के बाद सोनिया गांधी से मिली हैं और कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के बाद उनकी यह पहली मुलाकात थी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के अन्य नेतागण भी साथ थे।
मुलाकात के संदर्भ में कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्रुति चौधरी ने बताया कि इस दौरान संगठन की मजबूती के लिए इसका विस्तार करने पर निर्णय हुआ। शीघ्र ही कांग्रेस पार्टी के सांगठनिक ढांचे का विस्तार किया जाएगा और पार्टी के कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों ही पार्टी को मजबूती करने के लिए पूरी तरह से गंभीर होकर कार्य कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे और उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराकर पार्टी से जोडऩे का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी नेताओं ने निर्णय लिया है कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच जाकर बेनकाब किया जाएगा तथा ग्राउंड लेवल पर जाकर पार्टी हित में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के सबसे पुरानी पार्टी है और इस पार्टी ने देश के लिए अनेक कुर्बानियां दी हैं तथा इस पार्टी में जन-जन का विश्वास रहा है। उसी विश्वास को फिर से जगाने एवं आमजन को पार्टी से जोडऩे के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर भी सभी नेता एकजुट होकर कार्य करेंगे तथा पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना ही मुख्य उद्देश्य होगा।
इस मौके पर उनके साथ हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, रामकिशन गुर्जर एवं जितेंद्र भारद्वाज आदि भी साथ थे।