खेत खलिहान से होती है मुख्यमंत्री की सुबह की शुरुआत

June 11, 2021

खेत खलिहान से होती है मुख्यमंत्री की सुबह की शुरुआत

चण्डीगढ, 11 जून   रवि पथ –

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को खेती -किसानी से बेहद लगाव है। उनके दिन की शुरुआत खेत खलिहान से ही होती है। खेती के प्रति उनके लगाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे न केवल खेत में सब्जियों की देखरेख करते हैं, बल्कि अपनी रसोई में पकाने के लिए सब्जियां भी तोड़ कर लाते हैं।
चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास में इन दिनों ऑर्गेनिक सब्जियों की खूब पैदावार हो रही है। इनमें खीरा, टमाटर, भिंडी, घीया, तोरई और करेले जैसी सब्जियां बिना किसी खाद और कीटनाशक का प्रयोग किये उगाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री सुबह की शुरुआत इनकी देखरेख के साथ करते हैं, बल्कि जरूरत पडऩे पर निराई-गुड़ाई का काम भी स्वयं कर लेते हैं।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल किसान के बेटे हैं और रोहतक जिले के बनियानी गांव में उनकी पुश्तैनी जमीन है, जहां वे खुद भी खेती करते रहें हैं। उन्होंने कालेज की पढाई के दौरान खूब खेती की है और फसल बेचने के लिए मण्डी में स्वयं जाते रहे हैं। मुख्यमंत्री होते हुए भी खेती से उनका जुड़ाव कम नहीं हुआ है।