मुख्यालय के अतिरिक्त उपमंडल तथा तहसील स्तर पर नागरिकों को दी जा रही है विभिन्न से

October 22, 2020

पारदर्शिता हेतु अंत्योदय भवन, सरल केंद्र तथा अंत्योदय सरल केंद्र के माध्यम से विभिन्न सेवाओं और योजनाओं का लाभ उठाएं नागरिक : उपायुक्त।

मुख्यालय के अतिरिक्त उपमंडल तथा तहसील स्तर पर नागरिकों को दी जा रही है विभिन्न सेवाएं

हिसार, 22 अक्टूबर रवि पथ :


उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि विभिन्न विभागों की योजनाओं व सेवाओं का लाभ दिलाने हेतू अंत्योदय भवन, सरल केंद्र तथा अंत्योदय सरल केंद्र खोले गए हैं। उन्होंने नागरिकों से आह्वïान किया है कि वे इन केंद्रों के माध्यम से विभिन्न सेवाओं तथा योजनाओं का लाभ उठाएं। पारदर्शी व्यवस्था तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की दिशा में इन केंद्रों की स्थापना की गई है।
उन्होंने बताया कि गंगवा रोड़ पर आजाद नगर में अंतोदय भवन की स्थापना की गई है, जबकि लघु सचिवालय के ग्रांउड फ्लोर पर सरल केंद्र संचालित है। उपमंडल स्तर पर हांसी, बरवाला तथा नारनौंद में अंतोदय सरल केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसी प्रकार से बास, आदमपुर तथा उकलाना तहसीलों में भी अंतोदय सरल केंद्र के माध्यम से नागरिकों के सेवाओं तथा योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। अभी तक इन केंद्रों के माध्यम से 39 विभागों की 555 से अधिक सेवाएं तथा 9 योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि अंतोदय भवन, सरल केंद्र तथा अंतोदय सरल केंद्र की जानकारी गूगल मैप पर उपलब्ध है।


  1. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाओं व योजनाओं का लाभ मिलता है तथा बिचौलिए की भूमिका भी समाप्त ही जाती है। गरीब व्यक्तियों को अलग-अलग विभागों की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नही है। आवेदन करने से लेकर फीस भुगतान तक हर कार्य एक ही काउंटर पर किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि अंत्योदय भवन व सरल केंद्रों में नागरिक एक सरल प्रक्रिया को अपनाकर सेवाओं और योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरल पोर्टल पर आम नागरिक की आईडी बनाकर कार्य किया जाता है इससे संबंधित विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की जवाबदेही और जिम्मेवारी निर्धारित हो जाती है। इसके लिए नागरिक के सुझावों, सलाह और शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 18002000023 जारी किया है।