मिशन चहक के तहत घरेलू महिला कामगारों के लिए छठा शिविर आयोजित

January 18, 2021

मिशन चहक के तहत घरेलू महिला कामगारों के लिए छठा शिविर आयोजित

हिसार, 18, जनवरी रवि पथ :

घरेलू महिला कामगारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं में शामिल करते हुए उनके जीवन में बदलाव लाने हेतू उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी की पहल पर आरंभ किए गए मिशन चहक के तहत सोमवार को छठे शिविर का आयोजन किया गया।
सूर्या सेलिब्रेशन में आयोजित शिविर का उद्घाटन नगर निगम के आयुक्त अशोक गर्ग ने किया। शिविर में शामिल हुए महिलाओं ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में अपनी योग्यता एवं पात्रता अनुसार योजनाओं की जानकारी ली। अनेक महिला कामगारों ने मौके पर ही अपने दस्तावेज जमा करवाकर सरकारी योजनाओं के आवेदन दिए।
इस अवसर पर अपने संबोधन में निगम आयुक्त अशोक गर्ग ने कहा कि मिशन चहक घरेलू महिला कामगारों के समाजिक जीवन में बदलाव के लिए काफी महत्वपूर्ण अभियान है और इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने महिलाओं से आह्वïान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों। महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रकार की योजनाएं संचालित की गई हैं। इसी प्रकार से महिला विरूद्घ अपराधों को रोकने के लिए भी कड़े प्रावधान किए गए हैं, महिलाएं अपने अधिकारों और विभिन्न सरकारी योजनाओं अधिक से अधिक लाभ उठाएं।


इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला अटोर्नी, स्वास्थ्य विभाग, वन स्टॉप सेंटर के अधिकारी व कर्मचारी, जिला बाल तथा महिला सरंक्षण अधिकारी, रैड क्रॉस, श्रम विभाग, समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, कल्याण विभाग के अधिकारियों ने घरेलू महिला कामगारों को उनके अधिकारों और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। शिविर के दौरान एनीमिया मुक्त हिसार की दिशा में चलाए गए नो योयर एचबी अभियान के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य की भी जांच की गई। इस अवसर पर रैडक्रॉस सचिव रविंद्र लोहान, श्रम विभाग के निदेशक अशोक नैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।