आजादी का अमृत महोत्सव : राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार 2022-23 के लिए आवेदन 3 जनवरी तक

January 2, 2023

आजादी का अमृत महोत्सव : राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार 2022-23 के लिए आवेदन 3 जनवरी तक

हिसार, 02 जनवरी रवि पथ :

आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों (वीरता व सामाजिक कार्य) में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं से राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार 2022-23 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक महिलाएं 3 जनवरी 2023 को सायं 4 बजे तक अपना आवेदन स्थानीय बाल कल्याण परिषद कार्यालय में जमा करवा सकती हैं।
यह जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता दलाल ने बताया कि सुषमा स्वराज पुरस्कार के लिए 5 लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए 1 लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए 1 लाख रुपए प्रशस्ति पत्र, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए 51 हजार व प्रशस्ति पत्र, एएनएम/नर्स/ महिला एमपीडब्ल्यू (पुरस्कार संख्या दो) के लिए 21 हजार व प्रशस्ति पत्र, महिला खिलाड़ी के लिए 21 हजार व प्रशस्ति पत्र, सरकारी कर्मचारी (पुरस्कार की संख्या दो) के लिए 21 हजार व प्रशस्ति पत्र, सामाजिक कार्यकर्ता (पुरस्कार की संख्या दो) के लिए 21 हजार व प्रशस्ति पत्र तथा महिला उद्यमी (पुरस्कार की संख्या दो) के लिए 21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदान किए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन से संबंधित योग्यताएं एवं शर्तें विभाग की वेबसाइट डब्लूसीडीएचआरवाई डॉट जीओवी डॉट इन से डाउनलोड कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस को विभाग के नंबर 0172-2560349 तथा जिला बाल कल्याण परिषद में संपर्क किया जा सकता है।