सेवा भारती ने किया महाराज अग्रसेन चौक पर निशुल्क मेहंदी कैंप का आयोजन

November 3, 2020

सेवा भारती ने किया महाराज अग्रसेन चौक पर निशुल्क मेहंदी कैंप का आयोजन

नरवाना, 3 नवम्बर रवि पथ :

सेवा भारती शाखा नरवाना द्वारा हर वर्ष की भांति महाराज अग्रसेन चौक पर निशुल्क मेहंदी कैंप लगाया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमोद शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष, डॉ विनोद गुप्ता जिला संघ चालक ,विनीत आर्य रोहतक सेवा विभाग प्रमुख, संरक्षक राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़, अध्यक्ष नरेश गर्ग द्वारा मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित करके किया गया द्य उपाध्यक्ष जसवंत जांगड़ा द्वारा सभी का स्वागत किया गया। सदस्या अनुराधा मित्तल द्वारा लड़कियों सहित पुष्प अर्पित कर मेहंदी लगाना आरंभ करवाया गया । संस्था के अध्यक्ष नरेश गर्ग ने बताया कि सेवा भारती शाखा नरवाना द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उनके द्वारा संचालित सिलाई व संस्कार केंद्रों की लड़कियों से महिलाओं को सुंदर सुंदर मेहंदी डिजाइन में लगवाई जाती है। संस्था के सदस्य दीपक वर्मा व कोषाध्यक्ष अशोक द्वारा कैंप में कोविड-19 को देखते हुए मास्क व सैनिटाइज का ध्यान रखा गया ।संस्था के सचिव दीपक सिंगला ने कहा कि सेवा भारती हरियाणा द्वारा पूरे हरियाणा में करवा चौथ से एक दिन पहले निशुल्क मेहंदी कैंप का आयोजन करवाती है। सेवा भारती का उद्देश्य समाज को स्वालंबन करना है।

वंचित व गरीब लोगों तक पहुंच कर उनका विकास करना है । सेवा भारती दानदाताओं के सहयोग से चलती है। मुख्य अतिथि प्रमोद शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा सेवा भारती के कार्यों की सराहना की गई। डॉ विनोद गुप्ता जिला संघचालक द्वारा लड़कियों को नेक कार्य हेतु आशीर्वाद दिया गया। इस अवसर पर मोहनलाल सहकोषाध्यक्ष, सह सचिव हरीशबंसल ,मनोहर शर्मा, नरेंद्र, कुलदीप वर्मा, रेखा गर्ग आदि द्वारा मुख्य अतिथि को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।