मत्स्य क्षेत्र से होने वाली किसान की पैदावार को दोगुुना किया जाएगा : निदेशक प्रेम सिंह मलिक

October 29, 2020

मत्स्य क्षेत्र से होने वाली किसान की पैदावार को दोगुुना किया जाएगा : निदेशक प्रेम सिंह मलिक

हिसार, 29 अक्तूबर रवि पथ :

मत्स्य पालन करने वाले किसानों को और अधिक सुदृढ एवं सक्षम बनाने हेतू आज जलकृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मत्स्य पालन विभाग हरियाणा के निदेशक प्रेम सिंह मलिक ने की। मत्स्य विभाग एवं एवरेस्ट प्रेशर एवं वैक्यूम सिस्टम के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश में अधिक से अधिक मत्स्य पालन को बढावा देने के लिए था। कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ हरियाणा के प्रगतिशील मत्स्य किसानों ने भी हिस्सा लिया। मत्स्य पालकों को एवरेस्ट ब्लोपर्स प्राइवेट कम्पनी ने विभिन्न उत्पादों के बारे में विस्तार सहित जानकारी संाझा की। इस बारे एक लाईव डैमों भी दिया गया।


निदेशक प्रेम सिंह मलिक द्वारा मत्स्य किसानों को मत्स्य क्षेत्र से होने वाली किसान की पैदावार को दोगुुना करने बारे कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। मत्स्य किसानों को कौशल विकास व उद्यमशीलता बारे जानकारी दी गई। कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने जलकृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रागंण में पौधारोपण भी किया। इस मौके पर निदेशक सयुंक्त निदेशक धर्मेन्द्र बुधवार, श्रीपाल राठी, आरती, अनिल कुमार, भीम सैन, विजेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह सहित सभी जिलों से जिला मत्स्य अधिकारी उपस्थित थे।