मात्र वाणी सेवा नहीं अपितु भाजपा करती है सच्ची जनसेवा: ओमप्रकाश धनखड़

August 21, 2020

मात्र वाणी सेवा नहीं अपितु भाजपा करती है सच्ची जनसेवा: ओमप्रकाश धनखड़
-भाजपा सरकार ने दिया रिकॉर्ड साढ़े चार हजार करोड़ रुपये का फसल मुआवजा
-प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने किया रभड़ा व कटवाल का दौरा

गोहाना, 21 अगस्त रवि पथ :

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा अन्य विपक्षी पार्टियों की भांति मात्र वाणी सेवा नहीं करती अपितु सच्ची जनसेवा करती है। इसीलिए भाजपा सबसे अलग राजनीतिक दल है। भाजपा हर वर्ग हर व्यक्ति की पार्टी है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ शुक्रवार को बरोदा हलके के गांव रभड़ा व कटवाल में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। दोनों गांवों में ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांगों व समस्याओं की सुनवाई भी की। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सबकी पार्टी है। बरोदावासियों को आने वाले उप-चुनाव में भाजपा को वोट देकर विकास के रास्ते को चुनना चाहिए। बरोदा का विकास भाजपा ही करवा सकती है। जबकि अन्य विपक्षी पार्टियां केवल झूठे वायदे करने तक सीमित रहती है। ऐसा ही बरोदा के साथ हुआ है। अब बरोदा की जनता भी विकास को लालायित है, जो भाजपा ही दे सकती है।


प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूरे विश्व में देश का नाम रोशन किया है। आज भारत विश्व की बड़ी ताकत बनकर उभर रहा है। भारत पुन: विश्वगुरू की उपाधि हासिल करने की राह पर है। प्रधानमंत्री मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान कायम की है। इसी प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने सदैव जनहित को ही महत्व दिया है। उन्होंने आयुष्मान योजना लागू की है, जिसका सीधा लाभ देश की गरीब जनता को मिला है। आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा दी गई है। यह सुविधा प्रतिष्ठित अस्पतालों में भी ली जा सकती है।


पूर्व मंत्री धनखड़ ने कहा कि भाजपा अंत्योदय की भावना से आगे बढ़ रही है। गरीब, आम जन व किसान और मजदूर के हितों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने शासनकाल में रिकॉर्ड साढ़े चार हजार करोड़़ रुपये का मुआवजा किसानेां को दिया है। जबकि अन्य पार्टियों के शासन में किसानों को मुआवजा देने के नाम पर उनका मजाक उड़ाया जाता था। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए भी बेहतरीन योजनाएं लागू की गई हैं। साथ ही उन्होंने बहुत-सी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों का आह्वान किया कि वे इनका पूर्ण लाभ उठायें।

इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष एवं विधायक मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि बरोदा हलके में विकास की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पहले भी बरोदा के विकास को गति दी है। आगे भी बरोदा के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर जिला परिषद की चेयरपर्सन मीना नरवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. धर्मबीर नांदल, योगेश्वर दत्त, तीर्थ राणा, जगमेंद्र जौली, कृष्ण वाल्मीकि, रविंद्र जागलान, डा. ओमप्रकाश शर्मा, कपूर नरवाल, भूपेंद्र मोर, सुमित्रा चौहान, बलजीत मलिक, डा. योगेश, देवेंद्र जांगड़ा, भलेराम नरवाल, अनिल शर्मा, अनूप कुंडू, कश्मीर खासा, रणबीर लठवाल आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।