मोदी मंत्र- बड़ा काम करने के लिए बड़ा सोचो : धनखड़

September 17, 2022

मोदी मंत्र- बड़ा काम करने के लिए बड़ा सोचो : धनखड़

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का आह्वान देश को महान बनान के लिए पीएम मोदी के गुणों को अपनाएं

पीएम मोदी के जन्म दिवस पर गांव जहांगीरपुर की पीएचसी में आयोजित रक्तदान शिविर में पंहुचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

बादली,17 सितंबर  रवि पथ ;

देश को महान बनाने के लिए पीएम मोदी की तरह बड़ा कार्य करने के लिए बड़ी सोच रखो , अपनी उर्जा को अच्छे कार्यों में लगाओ और महिलाओं का सम्मान करो। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने बादली हलके के गांव जहांगीरपुर की पीएचसी में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पीएम मोदी जी के जन्म दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। धनखड़ ने रक्तदान शिविर पहुंचे रक्तदाताओं को सम्मानित किया और सहयोग करने के लिए मेडिकल स्टॉफ का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत आज भाजपा युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में विधान सभा स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए हैं और दस हजार यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य है।
धनखड़ ने कहा कि मोदी ने अपनी मेहनत के दम पर साधारण से असाधारण जीवन यात्रा की है। उनके हरियाणा प्रभारी रहते हमें बहुत कुछ सीखने को मिला। मोदी जी ठाढ़ा काम करना पसंद करते हैंं। पुलवामा की घटना का करारा जवाब दिया और दुश्मन को घर में जाकर मारा। महिला सशक्तिकरण का बीड़ा उठाया और हरियाणा की पावन धरा पर झोली फैलाकर बेटी बचाने और बेटियों को पढ़ाने का आह्वान किया। हर घर नल से जल , रसोई गैस, हर घर शौचालय से महिलाओं का सम्मान बढ़ाया। आयुष्मान योजना से अब तक की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना शुरू की।
धनखड़ ने कहा कि कोरोना काल मेंं 80 करोड़ परिवारों को निशुल्क राशन वितरण, सभी को फ्री वैक्सीनेशन जैसे बड़े कार्य मोदी ने किए। उन्होंने कहा कि हरियाणा भाजपा मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में समाज की सेवा के लिए दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। सेवा पखवाड़ा के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वास्थ्य जांच शिविर, संगोष्ठियां, वॉकल फोर लोकल जैसे अनेक सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य किए जाएंगे।