भाजपा सरकार को हठधर्म त्याग किसानों की सभी मांगों को मानना चाहिए : बेनीवाल

January 3, 2021

भाजपा सरकार को हठधर्म त्याग किसानों की सभी मांगों को मानना चाहिए : बेनीवाल

हिसार रवि पथ न्यूज़ :

जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस सेवादल की किसान आंदोलन के समर्थन में एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस सेवादल के शहरी जिलाध्यक्ष रवि बेनिवाल की अध्यक्षा में हुई। बैठक में बतौर मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव रणबीर सहारण, वेदपाल डांगी व मनप्रीत भिरड़ाना जिला मीडिया इंचार्च फतेहबाद का फूल माला डालकर स्वागत किया गया। इस दोरान उन्होंने ने बताया कि आज की कांग्रेस सेवादल किसानों के सर्मथन में प्रत्येक जिले में किसान संगर्ष यात्रा निकाल रही है इसी कड़ी में आज हिसार में कांग्रेस सेवादल द्वारा यह यात्रा निकाली गई और कहा कि पिछले 37 दिनों से दिल्ली की सीमा पर पंजाब व हरियाणा के लाखो किसान धरने पर बैठे है और 60 के करीब किसान शहीद हो गए लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नही रेंग रही है।

कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष रवि बेनिवल ने कहा कि हड्डियों को कंपकंपा देने वाली ठंड में दिल्ली सीमा पर किसान शांतिपूर्ण धरने पर बैठे है केन्द्र की भाजपा सरकार को हठधर्म त्याग किसानों की सभी मांगों को मानना चाहिए। देश के अन्नदाता की आज जो स्थिति बनी हुई है ऐसी स्थिति पिछले 73 सालों में आज पहली बार हुई है सरकार को जल्द से जल्द किसानों की मांगें पूरी करनी चाहिए। इस अवसर पर विजेंद्र कपूर ग्रामीण जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल, राजू, बंसी पूर्व ब्लॉक प्रधान, अशोक शर्मा, आकाश वर्मा, मोहित सेन, विनोद कुमार, सहित अन्य मौजूद रहे।