महिलाओं को पौधे भेंट करके मनाया विश्व के सुप्रसिद्ध नेता एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन–गायत्री देवी

September 17, 2020

महिलाओं को पौधे भेंट करके मनाया विश्व के सुप्रसिद्ध नेता एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन–गायत्री देवी

17  सितंबर ,रवि पथ :

सेवा सप्ताह के बाद पूरे साल सेवा के रूप में मनाया जाएगा महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन :—गायत्री देवी
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं कष्ट निवारण समिति की सदस्य व भगत धन्ना सेवा समिति की प्रधान गायत्री देवी ने आज महिलाओं को पौधे भेंट करके विश्व प्रसिद्ध एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70 वां जन्मदिन मनाया उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश ने उन्नति के पथ पर प्रगति करते हुए अनेक आयाम स्थापित किए है। धारा 370, राम मंदिर निर्माण ,किसानों की स्थिति को सुधारने तथा युवाओं के दिलों पर राज करने वाले एक मात्र ऐसे नेता है जो हर समय देश की प्रगति व विकास के बारे में सोचते रहते है। आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा परिवार सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं जिसके तहत रक्तदान शिविर पौधारोपण स्वच्छता अभियान सहित अनेक जन कल्याण व लोक सेवा के कार्यक्रम किए जा रहे हैं इसमें सभी भाजपा के कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं । महिला मोर्चा के पदाधिकारी पूरे वर्ष प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा के रूप में मनाएंगे किसी न किसी रूप में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला मोर्चा पूरे साल कार्य करेगा । इस अवसर पर उनके साथ जिला महामन्त्री कृष्णा देवी पातड़, आईटी सेल की प्रमुख ममता रानी सुंदर नगर रेजिडेंट सोसाइटी की प्रधान कैलाशो देवी ,जिला उपाध्यक्ष सुमन रानी ,किरण, उप प्रधान सुनीता छाबड़ा ,पूनम रानी, शिल्पा आदि महिलाएं मौजूद रही।