महिलाओं के बात करने वाली भाजपा में नहीं महिलाओं का सम्मान :पूनम मेहता

April 25, 2019

महिलाओं के बात करने वाली भाजपा में नहीं महिलाओं का सम्मान :पूनम मेहता
पूनम मेहता ने बीजेपी में महिलाओं एवं पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी के लगाए गंभीर आरोप
भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ में अनेक पदों पर पदाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं पूनम मेहता

रवि पथ ब्यूरो :: 25 अप्रैल 19

एक और जहां भाजपा पार्टी अपने प्रत्याशियों के लिए जी तोड़ मेहनत कर एक-एक वोट जोड़ने का काम कर रही है वहीं दूसरी ओर अपने ही पुराने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की नाराजगी के चलते भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उकलाना से भाजपा के अनेक प्रकोष्ठ पर पदाधिकारी पूनम मेहता ने रवि पथ से अपनी विशेष बातचीत में भाजपा पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। पूनम मेहता ने बातचीत के दौरान कहा कि एक और तो भाजपा पार्टी महिलाओं की हितेषी होने का दावा कर रही है वहीं दूसरी ओर भाजपा पार्टी में महिलाओं की अनदेखी की जा रही है।
पूनम मेहता ने कहा कि चुनाव के चलते महिलाओं की ही नहीं पुराने कार्यकर्ताओं की भी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर उन्होंने खुद कल उकलाना बीजेपी कार्यालय में अपनी बात रखी लेकिन वहां उपस्थित सभी लोगों ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। पूनम मेहता ने कहा कि बीजेपी पार्टी में पुराने कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं का कोई मान सम्मान नहीं है जिसके चलते इस चुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।
अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए पूनम मेहता ने कहा कि वह भाजपा पार्टी के अनेक प्रकोष्ठ में विभिन्न पदों पर बड़ी मेहनत से कार्य कर रही हैं।उन्होंने कहा कि उनके पास मंडल महामंत्री, ज़िला सचिव, सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी और बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ में उपाध्यक्ष, इंडियन स्पोर्ट्स संघ की ज़िला अध्यक्ष जैसे पदों का दायित्व है। लेकिन अगर एक पदाधिकारी की भी पार्टी में सुनवाई नहीं होती तो आम कार्यकर्ताओं का क्या हाल होगा।