हमेशा रखूंगा पगड़ी की लाज : रणजीत चौटाला

April 8, 2024

हमेशा रखूंगा पगड़ी की लाज : रणजीत चौटाला

खेदड़ गांव में जनसभा को किया संबोधित, रैली के लिए दिया निमंत्रण

उकलाना रवि पथ न्यूज :

हिसार लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला ने हलका उकलाना के गांव खेदड़ में जनसभा को संबोधित किया और चुनाव चिन्ह कमल के फूल पर वोट देकर उन्हें जिताने की अपील की।
इस मौके पर पार्टी की जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। गांव खेदड़ में पहुंचने पर रणजीत सिंह चौटाला का फूल मालाओं एवं पगड़ी पहनकर जोरदार स्वागत किया गया।
आपको बता दें कि हिसार लोकसभा से बीजेपी उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला का जोरदार चुनाव प्रचार जारी है। रणजीत सिंह चौटाला आज खेदड़ गांव में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे तो उन्हें खेदड़ गांव में पहुंचने पर खुली जीप में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर गांव में भारी तादाद में लोगों ने रणजीत सिंह का भव्य स्वागत किया। रणजीत सिंह चौटाला का मंच पर जिलाध्यक्ष आशा खेदड़ समेत सभी ग्रामीणों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। रणजीत सिंह चौटाला ने जनसभा को संबोधित किया और खूद के लिए वोट की अपील की। रणजीत चौटाला ने जनसभा को संबोधित करते हुए 9 अप्रैल को उकलाना में आयोजित होने वाली विजय संकल्प रैली के लिए निमंत्रण दिया। रणजीत सिंह चौटाला ने भाजपा पार्टी की 10 साल की उपलब्धियां को लोगों के सामने रखा और कह कि भाजपा सरकार की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश की तरक्की में नए आयाम स्थापित किए हैं। गांव वालों द्वारा दिए गए मान सम्मान पर बोलते हुए रंजीत सिंह चौटाला ने कहा कि मेरी रगों में चौधरी देवीलाल का खून बह रहा है वह हमेशा किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, कमरे वर्ग के हितेषी रहे हैं और सब का मान सम्मान करते रहे हैं मैं भी आपकी पगड़ी की लाज रखूंगा।

Tags: , , , , ,