बजट से समाज के हर वर्ग को मिलेगा लाभ : धनखड़

February 2, 2022

बजट से समाज के हर वर्ग को मिलेगा लाभ : धनखड़

प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने जय हिंद बोस कार्यक्रम सफल बनाने पर कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई

मोदी एप्प के माध्यम से संगठन को और मजबूत बनाने का आहवान

झज्जर  रवि पथ :

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने बादली हलके के गांव हसनपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष का बजट दूरदर्शी सोच के साथ बनाया गया है। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 में भारत का स्वरूप कैसा हो इसका खाका पीएम मोदी और वित्त मंत्री सीतारमन ने  बजट में पेश किया गया है। डिजिटल विश्वविद्यालय, किसान के खेतों में ड्रोन की सुविधा, छात्रों के लिए विषयवार 200 डिजिटल चैनल,रक्षा क्षेत्र मेंं आत्मनिर्भरता, 25 हजार किलोमीटर लंबे सडक़ मार्ग, 60 लाख युवाओं को रोजगार, 80 लाख जरूरतमंदों को मकान सहित अन्य बड़े क्रांतिकारी कदम हैं। आजादी के शताब्दी वर्ष तक यह बजट देश को सशक्त बनाने का आधार साबित होगा।
धनखड़ ने हर बूथ पर अटल जयंती और 23 जनवरी को जय हिंद बोले बोस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि राष्टï्र सेवा से ओत-प्रोत भाजपा कार्यकर्ता ही छह लाख से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोडक़र पांच हजार से ज्यादा स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों को सम्मानित कर इतिहास रचने की काबिलियत रखता है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता बड़े स्तर पर सफल आयोजन के लिए बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन को मजबूती देने के लिए अपने मोबाइल में मोदी एप्प डाउनलोड करें और शहरी क्षेत्र में एक बूथ पर कम से कम से 125 परिवारों और ग्रामीण क्षेत्र में 50 परिवारों को जोड़ें। कार्यकर्ताओं की समर्पित भाव से सेवा ही संगठन की असली ताकत है।
धनखड़ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पांचों चुनावी राज्यों में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है। चार प्रदेशों में भाजपा सरकार थी, इन सभी प्रदेशों में फिर से भाजपा सरकार बनने जा रही है। पंजाब में हम उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। एक सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जिन महापुरूषों के नाम पर संस्थान हैं ,उक्त संस्थानों में महापुरूषों की अनदेखी करना अच्छी बात नहीं है। गलती को सुधारने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है।
प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कार्यक्रम पार्टी के बुजुर्ग कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद लेते हुए उनका सम्मान किया । कार्यक्रम में हलके के कार्यकर्ताओं ने बजट पर पीएम मोदी का लाइव संबोधन सुना।