कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में स्थापित करेंगेः प्रो. सोमनाथ
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विकास में शिक्षक निभाएंगे भूमिकाः डॉ. संजीव शर्मा
कुटा ने किया कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के सम्मान में अभिनन्दन समारोह का आयोजन
कुरुक्षेत्र, 10 दिसम्बर रवि पथ :
गुरूवार को आरके सदन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कुटा) द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के सम्मान में अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बोलते हुए कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कहा कि वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में स्थापित करेंगे। इसके अन्तर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कौशल विकास, युवाओं में आत्मनिर्भरता लाने के लिए नए कोर्स एवं पाठ्यक्रम लागू किए जाएंगे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को शोध के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए सार्थक कदम उठाए जाएंगे।
प्रो. सोमनाथ ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है। हमें इसकी वित्तीय हालत को सुधारकर आगामी वित्त वर्ष 2021-22 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर इसकी ख्याति एवं ग्रेडेशन के लिए कार्य करेंगे। इसके लिए उन्होंने सभी शिक्षकों का योगदान देने का आह्वान किया।
इस मौके पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि आगामी वर्ष हमारे लिए चुनौतियों से भरा है लेकिन यहां के शिक्षक अपनी मेहनत और लगन से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की गरिमा को बढ़ाने का कार्य करेंगे। उन्हांने कहा कि मुझे कुलसचिव के रूप में जो नई जिम्मेवारी मिली है उसके माध्यम से मैं कुलपति डॉ. सोमनाथ के समक्ष शिक्षकों की समस्याओं एवं मांगां को प्राथमिकता के आधार पर रखकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए कार्य करूंगा।
स्वागत समारोह के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलसचिव ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ(कुटा) का हार्दिक धन्यवाद किया।
कुटा प्रधान डॉ. परमेश कुमार ने कुलपति का स्वागत करते हुए कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ के नेतृत्व में विश्वविद्यालय हर क्षेत्र में उन्नति करेगा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में से एक है। विश्वविद्यालयों के शिक्षकों ने हमेशा इसके हित के लिए कड़ी मेहनत लगन व निष्ठा के साथ काम किया है जिसके कारण आज विश्वविद्यालय की यह स्थिति है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की अधिकतर मांगों को लेकर प्रशासन का नज़रिया सकारात्मक है। उन्होंने कुटा की मांगों के लिए सकारात्मक सहयोग के लिए कुलपति का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए कुटा सचिव डॉ. विवेक गौड विश्वविद्यालय ने कुलपति प्रो. सोमनाथ का परिचय देते हुए उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में धन्यवाद प्रस्ताव कुटा के उप-प्रधान प्रो. दलीप कुमार ने किया। इस मौके पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ(कुटा) की ओर से स्वागत समारोह में कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को शॉल भेंट कर सम्मानित किया और इसके साथ ही स्मृति चिह्न के अतिरिक्त उनका पोटरेट उनको भेंट किया। इसके साथ ही कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा को कुटा की ओर से शॉल भेंट कर स्मृति चिह्न के साथ सम्मानित किया गया।
इस मौके पर कुटा के प्रधान डॉ. परमेश कुमार, उप-प्रधान डॉ. दलीप कुमार, सचिव डॉ. विवेक गौड, सह-सचिव डॉ. हरविन्द्र सिंह लौंगोवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. हरदीप लाल जोशी, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. भावना दहिया, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. विरेन्द्र सिंह कुण्डू, डॉ. मनीषा संधु, डॉ. संजय त्यागी, डॉ. गुरचरण सिंह, डॉ. रोमा, डॉ. मंजीत सिंह, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. महाबीर रंगा, डॉ. सुशीला चौहान व डॉ. मीनाक्षी सुहाग मौजूद रही।
इसके साथ ही विश्वविद्यालय के अनेक डीन, निदेशक, विभागाध्यक्ष व कुटा के सदस्य उपस्थित रहे।