प्रदेश के किसान 26 नवंबर को दिल्ली करेंगे कूच

November 21, 2020

प्रदेश के किसान 26 नवंबर को दिल्ली करेंगे कूच

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम चढूनी ने गांव गांव पहुंच कर मिसानो से किया आवाहन

उकलाना  रवि पथ :

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने हलका उकलाना के पाबड़ा सहित कनोंह, किरमारा सहित कई गांवों का दौरा किया और किसानों से 26 नवंबर को दिल्ली कूच करने के लिए आवाहन किया। गुरनाम सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार जो तीन अध्यादेश के नाम पर काले कानून लेकर आई है इससे किसान मजदूर, आढ़ती सब बेघर हो जाएगा और बेरोजगारी फैल जाएगी। किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार किसानों को तबाह करने पर तुली है। उन्होंने किसानों से आवाहन किया कि 26 नवंबर को दिल्ली ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे और किसानों के हक की लड़ाई लड़ते हुए किसानों के हको को बचाए।


भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने कहा कि हजारों की संख्या में प्रत्येक ब्लॉक से किसान 26 नवंबर को दिल्ली कूच करेंगे और दिल्ली का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी प्रकार की कोई पहल नहीं करेगा और पुलिस अगर किसानों के साथ दुर्व्यवहार या लाठीचार्ज करती है तो किसान हर लाठी को सहन करेगा।
गुरनाम सिंह ने कहा कि है देश बचाने की लड़ाई है और किसान इस लड़ाई को लड़ेगा और जीतेगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसानों और बड़े घरानों के बीच है। भाजपा सरकार किसानों की जमीन को नीलाम कर के बड़े घरानों को देना चाहती है। किसानों को मंडी फसलों का एमएसपी नही मिल रहा है और ना ही उनकी फसलों को मंडियों में खरीदा जा रहा है और यह कानून लागू होने के बाद तो किसान पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा।