आईजी हिसार मंडल को पुलिस पदक से अलंकृत किये जाने पर हरियाणा पुलिस संगठन ने जताई खुशी।

August 22, 2022

आईजी हिसार मंडल को पुलिस पदक से अलंकृत किये जाने पर हरियाणा पुलिस संगठन ने जताई खुशी।

आईजी मंडल का पगडी पहनाकर किया सम्मान।

रवि पथ :

हरियाणा पुलिस संगठन के पदाधिकारियों ने आज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, हिसार पहुंच कर श्री राकेश कुमार आर्य, पुलिस महानिरीक्षक, हिसार मण्डल, हिसार से भेंट की। उनकी सराहनीय सेवाओं के बिनाह पर 75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा पुलिस पदक से अलंकृत किए जाने पर उन्हें बधाई दी व हरियाणा पुलिस संगठन की तरफ से पगड़ी भेंट कर सम्मान दिया। इस अवसर पर हरियाणा पुलिस संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र सिंह स्याहड़वा, प्रधान औमप्रकाश, उप प्रधान रामरूप शर्मा, महासचिव सुरत सिंह यादव व सलाहकार लालचंद यादव, सेवानिवृत्त निरीक्षक रामकुमार सोनी, रण सिंह, रामकुमार, रामेशवर दास आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

उन्होंने आईजी साहब द्वारा समाज को ड्रग मुक्त करने के लिये किये जा रहे प्रयासों की सराहना की व आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग के अभियान मे सहयोग के लिये सेवा निवृत पुलिस कर्मचारी युनियन जल्दी ही एक कार्ययोजना तैयार कर पुलिस अधिकारीयो के सहयोग से समाज को ड्रग व हिंसा मुक्त करने के कार्य मे सहयोग करेगे। आईजी सहाब ने सेवा निवृत पुलिस अधिकारीयो से कहा कि आप अपने अनुभव का इस्तेमाल कर फिल्ड में तैनात पुलिस कर्मचारियो एवं अधिकारियो की कार्यशैली व पुलिस की छवि मे निखार के साथ उन्हे समाज के लिये अधिक उपयोगी बनाने मे भी अपना सहयोग कर सकते है।