फसल खरीद को लेकर सरकार पूरी तरह तैयार, अब 72 नहीं 48 घंटों में किसान के खातों में पेमेंट डालने पर फोकस: डिप्टी सीएम

October 1, 2022

फसल खरीद को लेकर सरकार पूरी तरह तैयार, अब 72 नहीं 48 घंटों में किसान के खातों में पेमेंट डालने पर फोकस: डिप्टी सीएम

दिवाली के बाद गुरुग्राम ग्लोबल सिटी के लॉन्च की तैयारी: दुष्यंत चौटाला

1008 एकड़ में बनेगी ग्लोबल सिटी

एक लाख करोड़ निवेश की उम्मीद

चंडीगढ, 1 अक्टूबर  रवि पथ :

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री  दुष्यंत चौटाला ने कहा मंडियों में खरीफ फसल की खरीद को लेकर सरकार पूरी तरह तैयार है। इसके लिए सभी मंडियों में व्यापक प्रबंध किये गये है।
चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार किसानों को आई फॉर्म कटने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और 72 घंटे की बजाय 48 घंटे में किसानों के खातों में फसल की राशि डाली जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए ऐप भी तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि बारिश से फसल खराब के लिए 2021 का मुआवजा तीन किस्तों में हुआ जारी किया गया है। इस बार हुए फसल खराब की रिपोर्ट जिला अधिकारियों से मांगी, रिपोर्ट के अनुसार ही किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवाली के बाद गुरुग्राम ग्लोबल सिटी के लॉन्च की तैयारी है। यह ग्लोबल सिटी 1008 एकड़ में बनेगी और इस पर एक लाख करोड़ रूपए तक निवेश की उम्मीद है। निवेशकों के लिए यूएई में दो दिवसीय इन्वेस्टर्स मीट कार्यक्रम है।