युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा 1 से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा स्वच्छ भारत अभियान

September 22, 2021

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा 1 से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा स्वच्छ भारत अभियान

नेहरू युवा केंद्र, युवा कल्बों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों की रहेगी अहम भूमिका

हिसार, 22 सितंबर  रवि पथ :

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा आगामी 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत अभियान के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करके स्वच्छ भारत अभियान को गति प्रदान की जाएगी।
यह जानकारी केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को स्वच्छ भारत कार्यक्रम को लेकर आयोजित की गई वीडियो कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम देश के 744 जिलों में चलाया जाऐगा। इस अभियान को गति देने के लिए जिला स्तर पर एक नोडल अधिकारी की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान को गति देने के लिए उच्च अधिकारियों द्वारा समय-समय पर मॉनिटरिंग भी की जाएगी। स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर कमेटी गठित करके इस अभियान को गति देने के लिए नेहरू युवा केंद्र, युवा कल्बों, सामाजिक संगठनों, स्वयं सेवी संस्थाओं तथा जन प्रतिनिधियों की अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
नगराधीश विजया मलिक ने बताया कि जिलेे के 303 गांवों में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता रथ यात्रा निकाली जा रही है। अमृत महोत्सव के तहत 15 सिंतबर से 2 अक्टूबर तक सत्यग्रह से स्वच्छता एवं स्वच्छता ही सेवा के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के समन्वयक अनुज कुमार भी उपस्थित थे।