अमृत महोत्सव : स्थायित्व एवं सुजलाम अभियान के तहत 100 दिन तक होंगे कार्यक्रम

September 14, 2021

अमृत महोत्सव : स्थायित्व एवं सुजलाम अभियान के तहत 100 दिन तक होंगे कार्यक्रम

हिसार, 14 सितंबर  रवि पथ :

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पूरे देश में अमृत महोत्सव के रूप में मनाई जा रही है। अमृत महोत्सव के दौरान जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न विभागों द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वप्रिल रविन्द्रा पाटिल ने बताया कि अमृत महोत्सव के दौरान स्वच्छता संवाद के तहत 15 अगस्त 2022 तक विभिन्न प्रकार की गतिविधियां/कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्थायित्व एवं सुजलाम अभियान के तहत 100 दिन तक विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की जाएंगी। इसी प्रकार सत्याग्रह से स्वच्छता रथ यात्रा एवं स्वच्छता ही सेवा के तहत किए जाने वाले कार्यक्रम/गतिविधियां 15 सितंबर से 2 अक्टुबर 2021 तक की जाएंगी।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि अमृत महोत्सव के दौरान किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए स्वास्थ्य विभाग, विकास एवं पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, डीआरडीए (मनरेगा), सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा ग्रामीण आजीविका मिशन आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।