पार्टी की मजबूती के लिए भाजपा समय—समय पर करती कार्यक्रम : मनीष ग्रोवर

September 1, 2023

पार्टी की मजबूती के लिए भाजपा समय—समय पर करती कार्यक्रम : मनीष ग्रोवर

एक विधानसभा क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाकर विस्तार करके प्रचार—प्रसार

हिसार रवि पथ :

भाजपा जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा है कि पार्टी की मजबूती के लिए समय—समय पर कार्यक्रम किए जाते हैं। एक विधानसभा क्षेत्र से दूसरे विधानसभा क्षेत्र में विस्तारकों को भेजकर केन्द्र सरकार की नीतियों का प्रचार—प्रसार करना पार्टी की इसी नीति का हिस्सा है।
मनीष ग्रोवर अपने हिसार प्रवास के दूसरे दिन जिला कार्यालय में हिसार विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यक्रम होते रहते हैं। इससे पहले पन्ना प्रमुख सम्मेलन भी हुए हैं। हर कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी व कार्यक्रर्ता अग्रणी रहकर उसे सफल बनाते हैं। विस्तारकों को एक विधानसभा क्षेत्र से दूसरे विधानसभा क्षेत्र में भेजे जाने का मकसद यही है कि वे अपने क्षेत्र की जानकारी से दूसरे क्षेत्र के पदाधिकारियों को अवगत करवाएं और वहां की जानकारी लेकर खुद भी अपडेट हों। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज न केवल बूथ स्तर पर, बल्कि पन्ना स्तर पर मजबूत है। दूसरी पार्टियां तो अभी संगठन बनाने के बारे में भी नहीं सोच पा रही है। उन्होंने कहा कि एक विधानसभा क्षेत्र से दूसरे में जाकर केन्द्र सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार करना विस्तारकों व पार्टी कार्यकर्ताओं काम है। उन्होंने बताया कि हिसार लोकसभा क्षेत्र का अल्पकालीन प्रशिक्षण शिविर 10 सितंबर को हिसार के अग्रसेन भवन में लगेगा जो अगले दिन सुबह पहले सत्र के साथ समापन होगा। समापन पश्चात विस्तारक संगठन द्वारा आवंटित किए गए बूथों पर जाकर केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियां के बारे में जानकारी देंगे।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र, वीरचक्र ने भी पदाधिकारियों को संबोधित किया और कहा कि वरिष्ठ नेताओं के निर्देशानुसार पार्टी कार्यक्रम सिरे चढ़ाए जाएंगे।
जिला मीडिया प्रमुख राजेंद्र सपड़ा ने बताया कि जिला प्रभारी के प्रवास के दूसरे दिन हिसार, उकलाना, नारनौद एवं हांसी में विस्तारको के साथ बैठक की गई। हिसार विधानसभा की बैठक में उपरोक्त के अलावा हिसार मेयर गौतम सरदाना, महामंत्री प्रवीण पोपली, मनदीप मलिक, रवि सैनी, प्रवीण जैन, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बिश्नोई, जिला सचिव संजीव रेवड़ी, जिला मीडिया प्रमुख राजेंद्र सपड़ा, कोषाध्यक्ष तरुण जैन, प्रवीण केडिया, मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा, सुशील बुड़ाकिया, विकास जैन, पवन खारिया, पार्षद सतीश सुरलिया, वेद गौड़, संजय सैनी, आर आहुजा, वीरेंद्र यादव, शंकर गोस्वामी एवं सोशल मीडिया से नवीन डेंबला, सहित अन्य अल्पकालीन विस्तारक, मंडल प्रभारी, मंडल पालक व भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Tags: , , , ,