नवनियुक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कार्यभार संभाला

August 30, 2022

नवनियुक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कार्यभार संभाला

सिरसा, 30 अगस्त रवि पथ :

नवनियुक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने लघु सचिवालय स्थित कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाला। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उपायुक्त का स्वागत किया गया। उपायुक्त ने एक-एक कर जिला के अधिकारियों से विभाग से संबंधित चल रहे कार्यों व गतिविधियों बारे जानकारी ली और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इससे पहले वे यमुनानगर में उपायुक्त के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा वे अन्य जिलों में भी प्रशासनिक सेवाएं दे चुके हैं।
उपायुक्त ने अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा निर्वाह की जा रही जिम्मेदारियों के संबंध में भी जानकारी ली और उन्हें अपना कार्य पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों व योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाना ही प्रशासन का प्रथम दायित्व है और इस कार्य में सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का तत्परता से निर्वहन करें।