जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी अप्रिय घटना रोकने के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी नियुक्त

November 25, 2020

जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी अप्रिय घटना रोकने के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी नियुक्त

हिसार, 25 नवंबर  रवि पथ :

जिलाधीश एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22(1) व 23(2) के अंतर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला में 26 नवंबर को कर्मचारी संगठनों की राष्टï्रव्यापी हड़ताल तथा कुछ किसान संगठनों द्वारा कृषि कानून को लेकर दिल्ली कूच करने की घोषणा के मद्देनजर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी अप्रिय घटना को रोकने हेतू ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जिलाधीश ने आदेश जारी कर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारियों को नियुक्त किया है।
हिसार में कुल 18 ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। कार्यकारी अभियंता संदीप सिंह, तहसीलदार संजय चौधरी, कार्यकारी अभियंता विजेंद्र सिंह, एसडीओ विजेंद्र सिंह, उपमंडल अभियंता तरूण सिंह, निगम उप आयुक्त प्रदीप हुड्डïा, एसडीओ गजेंद्र सिंह, एसडीइ गौरव जैन, बीडीपीओ संदीप कुमार, उप मंडल अभियंता रजनीश कुमार, एसडीओ मंदीप सिहाग, उप मंडल अधिकारी सुरेंद्र कुमार यादव, उप मंडल अधिकारी मेवा सिंह, उप मंडल अधिकारी राकेश कुमार साहू, एसडीओ विजय कुमार, उप मंडल अधिकारी मांगे राम, बीडीपीओ मनोज कुमार, तहसीलदार रामनिवास को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाया गया है। इनके साथ एएसपी उपासना सिंह, डीएसपी जोगेंद्र शर्मा, डीएसपी राजबीर सिंह, डीएसपी नारायण चंद, डीएसपी अभिमन्यु, डीएसपी भारती तथा डीएसपी रोहताश विभिन्न थाना प्रबंधकों के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे।


इसी प्रकार से हांसी में भी 7 ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। तहसीलदार राकेश मलिक, कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार माथूर, नायब तहसीलदार अजित कुमार, नायब तहसीलदार जयबीर, उप मंडल अधिकारी अभिषेक नैन, नायब तहसीलदार प्रकाशवीर तथा कार्यकारी अभियंता ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इनके साथ हांसी तथा नारनौंद के डीएसपी तथा सभी थाना प्रबंधक कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे।
रोड़वेज यूनियनों के हड़ताल पर बसों के संचालन में कोई बाधा उत्पन्न न हो इसको लेकर भी हिसार व हांसी में 4 ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। उप मंडल अधिकारी अंकुश गोयल तथा उप मंडल अधिकारी राकेश कुमार व उप मंडल अधिकारी रणसिंह तथा रजनीश कुमार को हांसी बस स्टैंड के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।